CG NEWS:स्कूलों का समय फिर बदला,कलेक्टर का आदेश ज़ारी

CG NEWS:सभी स्कूलों का समय एक बार फिर बदला जा रहा है।  इसके हिसाब से स्कूल अब पुराने समय में लगेंगे। अत्यधिक ठंड और शीत लहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। जिसमें एक बार फिर फिर बदलाव किया गया है।

बिलासपुर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड और शीत लहर  के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए शाला समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीत लहर खत्म हो जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए बिलासपुर जिले में संचालित सभी शासकीय /अशकीय /अनुदान प्राप्त /सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया जाता है।

इस परिवर्तन के अनुसार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक ( प्राथमिक पूर्व माध्यमिक हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल  )सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को ये शालाएं सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं की लिए अलग व्यवस्था की गई है। दो पाली में संचालित शालाओं में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक ( प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक ) सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालित होगी। ये शालाएं शनिवार को दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। द्वितीय पाली की कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक  (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल ) दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। ये शालाएं शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 तक संचालित होगी।।

CG Election 2025: निकाय चुनाव के लिए महापौर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश कार्यालय में मंथन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *