CG News-शीघ्रलेखन व मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2025 को

CG News-रायपुर/ शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कौशल परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद सचिव ने बताया कि विभिन्न गति की कौशल परीक्षाओं में से ‘अंग्रेजी‘ मुद्रलेखन गति 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 18 जनवरी शनिवार को तथा 19 जनवरी रविवार को ‘हिन्दी‘ मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 9 चयनित परीक्षा केन्द्रों पर तकनीकी कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आयोजित की जाएगी।

उपरोक्त तिथियों में आयोजित परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थी परिषद की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in/  का अवलोकन कर सकते हैं।

विभिन्न तिथि में आयोजित परीक्षाओं के लिए केवल नवीन प्रवेश पत्र ही मान्य होगा।

Train cancelled: ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, 13 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *