चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर हुआ ख़त्म, कई जिलों में बूंदाबांदी संभावना

चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर हुआ ख़त्म, कई जिलों में बूंदाबांदी संभावना

रायपुर। देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर अब खत्म हो रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाए हुए है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर और सरगुजा समेत प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने और हवाएं चलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में अब ठंड बढ़ते जा रही है। बढ़ती ठंड के चलते लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने भी शुरू कर दिए हैं।

मौसम विभाग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर देखने को मिलेगा और इसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार मौसम जरूर देख ले और बारिश के समय सावधानी जरूर बरतें।

BJP Election Incharge List: जानिए कौन हैं विनोद तावड़े,जिन्हें BJP ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए बनाया है अधिकारी

Related Articles