CG News: नगर पालिकाओं के लिए हुआ आरक्षण

CG News।रायपुर।नगर निगमों में महापौर के साथ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों को लेकर प्रतिक्षित आरक्षण की प्रक्रिया जारी है. रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आरक्षण प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही ।

प्रदेश के सभी 14 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसके बाद अब नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण की प्रकिया जारी है.

अबतक 13 नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं. जिनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा(M), सूरजपुर(M), तिल्दा नेवरा, कुम्हारी(M), बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागाँव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़(M) शामिल हैं.

इसके अलावा शिवपुरचर्चा, किरंदुल, तखतपुर, जामूल, खैरागढ़, गोदरी, बालोद, सराईपाली, बाँकीमोंगरा को महिलाओं के लिए अनारक्षित किया गया है.

अनुसूचित जाति (ST) के लिए 8 सीट आरक्षित की गई है, जिसमें 3 सीटें महिला आरक्षित है. अनुसूचित जनजाति (SC) के लिए 6 सीट आरक्षित की गई है, जिसमें 2 सीटें महिला आरक्षित है.

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 13 सीटें आरक्षित की गई है, जिसमें 4 सीटें महिला आरक्षित है. वहीं 27 अनारक्षित सीटों में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है.

प्रदेश के नगर पालिका परिषद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

अनुसूचित जाति के लिए 8 सीट(3 महिला)

अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट (2 महिला) आरक्षित

ओबीसी वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित (4 महिलाओं) के लिए किया गया आरक्षित

27 अनारक्षित सीटों में से (9 सीटें महिलाओं) के लिए आरक्षित

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका

अभनपुर, बागबहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर,नैला, अकलतरा, पंडरिया

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगरपालिका

नारायणपुर,जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,बीजापुर

ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका

पीकेएसवाय के तहत वरीयता सूची का प्रकाशन..कौशल परीक्षा 22 नवम्बर को

दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर कुम्हारी

महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगरपालिका

शिवपुर चर्चा, तखतपुर,किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाँकीमोंगरा

अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका

सक्ति,खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलोदा बाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर रामानुजगंज।

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है। आरक्षण प्रकिया पर खुश होकर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में जुट जाती है।

54 नगर पालिका में भी अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 SC, 2 ST, 4 OBC और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है।

बता दें कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्ष का आरक्षण रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से किया गया।

14 नगर निगम की स्थिति

  1. नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
  2. नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
  3. नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
  4. नगर निगम भिलाई – ओबीसी
  5. नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
  6. नगर निगम चरोदा – ओबीसी
  7. नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
  8. नगर निगम धमतरी – सामान्य
  9. नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
  10. नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
  11. नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
  12. नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
  13. नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
  14. नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
पूर्व प्रबंधक से 9 टोकन बरामद...खाद्य संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने दिया आदेश..अधिकारी रकबा की जांच कर बताएं सच

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles