CG News- शादी भवन से जेवरात व रकम रखा बैग पार

CG News-दुर्ग। शादी कार्यक्रम के दौरान शादी भवन से अज्ञात आरोपी ने जेवरात व रकम रखे बैग को पार कर दिया।

CG News-प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 21 नवंबर को मेरी गोल्ड भवन में वैवाहिक आयोजन था। शादी के दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने एक छोटे बैग की चोरी कर ली। उस बैग में दूल्हे की मां की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र तथा नगदी रकम रखी हुई थी।

प्रार्थी प्रेम खत्री पिता हरीश खत्री निवासी मोहन नगर की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। श्री ध्रुव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Mahakumbh 2025- सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा...

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles