CG News: प्रधान पाठक निलंबित

CG News: बलौदाबाजार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बलौदाबाजार दीपक सोनी ने निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा उच्च अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने पर प्रधान पाठक क़ो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG News: निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान पाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा नियत किया गया है।

CG News:  जारी आदेश के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माता देवालय भाटापारा क़ो मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।

23  जनवरी क़ो भाटापारा स्थित अतिरिक्त कलेक्टर के कार्यालय में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र लेने क़ी कार्यवाही क़ी जा रही थी

उसी दौरान उक्त स्कूल क़ी प्रधान पाठक जसमीन राजसिंह के द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवश कर उनके विद्यालय क़ो मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किये जाने पर दुव्र्यवहार करते हुए उक्त मतदान केंद्र में निर्वाचन नहीं होने देने  क़ी बात क़ी गई

रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ दुव्र्यवहार किया गया। प्रधान पाठक का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने के कारण दंडनीय  है। सिविल सेवा आचरण नियम के तहत प्रधान पाठक जसमीन राजसिंह क़ो निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता क़ी पात्रता होगी।

CG NEWS:छत्तीसगढ़ को मिले 4 नए केंद्रीय विद्यालय, सीएम साय ने पीएम का जताया आभार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *