cg news-IPS के बेटे से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

जानकारी के मुताबिक, IPS रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुके थे। वे अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता और उनके अन्य साथी कथित तौर पर वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया।

cg news-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे से कथित मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू गणेश (27) और आशुतोष गुप्ता (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को रविवार को कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए न्यायालय तक पैदल ले जाकर पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, IPS रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुके थे। वे अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता और उनके अन्य साथी कथित तौर पर वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान उसने गोलू गणेश को उसके नाम से बुलाया। आरोप है कि इसी बात को लेकर गोलू गणेश ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लेखांश के साथ मारपीट की।

शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पिता के पुलिस अधिकारी होने का जिक्र करते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी। इस घटना में लेखांश के कान, कंधे, सिर और गले में चोटें आई हैं। घटना के बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

8th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में 50% तक का उछाल, पर करना होगा थोड़ा इंतज़ार!

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(1), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने गोलू गणेश और आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली थाने से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोर्ट तक पैदल ले जाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नजर भी आरोपियों पर पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोलू गणेश का नाम इससे पहले भी एक अन्य मामले में सामने आ चुका है। सौरभ मिश्रा के घर के सामने वाहनों में तोड़फोड़ और घर में घुसकर मारपीट के मामले में भी उसके शामिल होने की बात सामने आई थी और वह उस प्रकरण में फरार बताया गया था। अब पुलिस ने उस मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

फिलहाल पुलिस मारपीट की इस घटना में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *