बड़ी कार्रवाई…भारी वाहन चोरी का अन्तर्राज्यीय गिरोह पकड़ाया…आरोपियों से 25 लाख का ट्रेलर बरामद…पूछताछ में आरोपियों ने सुनाई कहानी

ट्रेलर को पार करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिलासपुर—दूसरे राज्यों से आकर बिलासपुर समेत प्रदेश में भारी वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने खुलासा किया है।पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम खुर्शीद और नेजाम अंजाली है। दोनो आरोपी झारखण्ड राज्य के पेंडली थाना मेराल जिला गढ़वा के रहने वाले हैं।
हिर्री पुलिस के अनुसार झलफा निवासी मृत्युंजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने अपनी ट्रेलर वाहन को राज भोजनालय के पीछे पेन्डरीडीह स्थित यार्ड में खड़ा किया। ट्रेलक नम्बर सीजी 22 की 1748 है। किसी ने जीपीएस तोड़कर ट्रेलर को पार कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जानकारी से पुलिस कप्तान रजनेश सिंह को अवगत कराया गया।
 पुलिस कप्तान के आदेश पर तत्काल टीम का गठन कर पतासाजी अभियान चलाया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि पेन्डरीडीह से पार ट्रेलर रायगढ़ जिन्दल पॉवर प्लॉट पार्किंग यार्ड में खड़ी है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया। रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी खुर्शीद अंसारी और नेजाम असांरी को पकड़ा गया।
 आरोपी नेजाम अंसारी ने बताया कि पिछले तीन साल से ट्रेलर चलाता है। एक महीने पहले ही गाड़ी चलाना छोड दिया । इसके बाद अपने गांव पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़‌वा झारखण्ड चला गया। इसी दौरान गांव के ही अपने साथी खुर्शीद अंसारी के साथ चोरी का प्लान तैयार किया। दोनों झारखण्ड से रवाना होकर 12 नवम्बर 2024 को बिलासपुर पहुंचे।
इसी दौरान मौका पाकर पेन्डरीडीह स्थित यार्ड में खड़े ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 को पार करने का दोनों फैसला किया। सबसे पहले  जीपीएस सिस्टम और लॉक को अपने साथ लाये पेचकश से तोड़ा। 13 नवम्बर की रात्रि करीब सवा बजे ट्रेलर को पार किया। लेकिन रायगढ़ पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी खुर्शीद अंसारी और  नेजाम अंसारी से चोरी किए गये ट्रेलर को जब्त किया। ट्रेलर की कीमत करीब 25 लाख रूपयों से अधिक है। असके अलावा आरोपियों से जीपीएस और टूटा हुआ लॉक भी जब्त किया गया। पेचकश भी बरामद किया है।  खुर्शीद अंसारी पिता रोस्तम अंसारी और  नेजाम अंसारी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मिशन अस्पताल मामलाः कमिश्नर आदेश की उड़ाई धज्जियां...लारेन्स और राबिन्सन पर FIR..जिला प्रशासन का आदेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles