CG NEWS:सूरजपुर नगर पालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ीः अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों ने लिए फार्म

CG NEWS:सूरजपुर ( मनीष जायसवाल) । जिले की सूरजपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव की प्रकिया शुरू हो गईं है।अब जिले के सबसे बड़े नगरीय निकाय क्षेत्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और भी बढ़ गई हैं। इस नगर पालिका में पिछले पांच साल अध्यक्ष पद के लिए सत्ता से बाहर रही भाजपा पर निकाय चुनाव में अपना तीसरा इंजन जोड़ने के लिए दबाव बढ़ गया है। इसलिए भाजपा कदम फूंक फूंक कर चल रही है। वही कांग्रेस भी पिछली गुटबाजी से सबक लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा संदेश देने के लिए जोर आजमाइश करती हुई नजर आ रही है..। एक-दूसरे की सियासी रणनीति पर बारीकी से नजर रख रहे दोनों दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मशक्कत चल रही है। इनमें से कोई भी दल अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया है।
लेकिन सूरजपुर नगर पालिका का निकाय चुनाव अपनी रफ्तार पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को नगर पालिक अध्यक्ष पद के लिए पुष्पलता साहू ने फॉर्म लिया वही पार्षद पद के लिए सुनील कुमार अग्रवाल, राजपाल कसेरा, पारसनाथ राजवाड़े ,पुष्पलता साहू, राजमती सिंह ,शशि अग्रवाल, जेबीनाथ साहू, सैयद सलीम जावेद, सीमा सिंह, सुशीला सिंह,अनुराग सिंह,ललिता तिवारी,प्रमोद अग्रवाल, पुष्पेंद्र कुमार साहू, धर्मवीर टोप्पो, क्रांति, मुकेश गर्ग,प्यारे लाल, अंजली देवांगन,कौशल्या सिंह,संजू सोनी,राधामुनि, बजरंग राजवाड़े ने फॉर्म लिया है। अब तक सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक फॉर्म लिया गया है वही पार्षद पद के लिए 24 फॉर्म लिए जा चुके हैं।
बताते चले कि इस बार राज्य में होने वाले नगरीय निकाय में 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 SC, 2 ST, 4 OBC और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। नगर पालिका अध्यक्ष के आरक्षण में सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए इस बार ओबीसी महिला वर्ग से अध्यक्ष चुनी जानी है। इसलिए मुकाबला थोड़ा कठिन हो सकता है।









