शहर विकास को समर्पित होगा भाजपा का घोषणा पत्र:अमर अग्रवाल

रायपुर। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नगरीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा समिति के संयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सह संयोजक-विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। 

बैठक में घोषणा पत्र समिति के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गये।

समिति के संयोजक पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगमों के समग्र विकास के हमारा घोषणा पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा।

हमारी जीत नगरीय निकाय चुनाव में विशाल होगी। जिसे ध्यान में रखते हुए यह घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है, जो शहरों के विकास के स्वरूप को समर्पित होगा।

बैठक में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, चन्द्रशेखर साहू, विधायक नीलकंठ टेकाम, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू, अंबिका यदु, उज्जवल दीपक, हेमंत पाणिग्रही शामिल थे।

दिवाली की खुशी मातम में बदली! कोरबा के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर गहरे पानी में डूबने से भिलाई के कोचिंग छात्र की दर्दनाक मौत

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *