CG News: धमतरी पुलिस लाइन में आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, कारण तलाश रही पुलिस

Cg news।धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बार फिर पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक धनेश कुमार देवांगन ने शुक्रवार को जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस विभाग जांच में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मृतक ने अपनी पत्नी को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बीते तीन महीनों में आत्महत्या के तीन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिससे विभाग में चिंता और शोक की लहर है।
पुलिस परिवार और सहकर्मियों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने में लगी हुई है।






