CG News: रायपुर में शराब के लिए खूनी झगड़ा: बहस के बाद लोहे की रॉड से युवक की हत्या

Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में गुरुवार देर रात एक शराब दुकान के बाहर शराब के लिए हुई मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
जानकारी के अनुसार, आधी रात को एक युवक शराब खरीदने दुकान पहुंचा था, लेकिन दुकान बंद होने के चलते उसकी शराब की मांग पूरी नहीं हो सकी।
इस बात पर वहां तैनात गार्ड और युवक के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर गार्ड ने लोहे की रॉड से युवक पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक भी प्राइवेट गार्ड के तौर पर कार्यरत था।
इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर राजधानी में शराब और नशे से जुड़े अपराधों पर चिंता गहरा गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।




