CG News: समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी पर 60 लाख की वसूली का प्रकरण दर्ज

धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर कोरबा के निर्देश पर कार्रवाई

कोरबा जिले में कटघोरा ईलाके के अखरापाली धान खरीदी केंद्र में 60 लाख 53 हजार 680 रुपये की अनियमितता उजागर होने के बाद समिति प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद अनंत और फड़ प्रभारी हितेंद्र कुमार के खिलाफ वसूली और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

धान खरीदी में गड़बड़ी और धान की अफरा-तफरी के मामले में कार्रवाई कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर की गई है।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रोहित सिंह, तहसीलदार दीपका श्री अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार कटघोरा और राजस्व विभाग की टीम ने अखरापाली धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। जांच में 1952.80 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 53 हजार 680 रुपये आंकी गई।

सत्यापन के दौरान 30 से 35 बोरों की तौल करने पर धान की मात्रा मानक से अधिक मिली, जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई।

जांच टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर दस्तावेज जब्त कर लिए, और दोषी पाए गए अधिकारियों पर वसूली और आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सिविल सर्जन से 75 लाख की ठगी...साफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार...कमीशन खोर साथी भी पकड़ाया...80 थानों में दर्ज है अपराध

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *