CG News: BJP विधायक की गाड़ी पर हमला..पथराव से सामने का शीशा टूटा, हाथ में लगी चोट

Cg news।बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब आरंग से भाजपा विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की कार पर शनिवार शाम अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

इस घटना में कार का शीशा टूट गया और विधायक के हाथ में चोट भी आई है।

घटना उस वक्त हुई जब विधायक खुशवंत साहेब बेमेतरा जिले के नवागढ़ में सतनामी समाज के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जैसे ही उनका काफिला चारभांठा ढोलिया और भोइनाभांठा के बीच बाईपास रोड से गुजर रहा था, अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर जोरदार पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थर सीधे गाड़ी के शीशे से टकराए, जिससे कांच टूटकर बिखर गया और विधायक के हाथ में चोट लग गई।

खुशवंत साहेब ने बताया कि घटना के समय वे रायपुर लौट रहे थे। एकाएक पत्थर कांच पर आकर लगा और कांच चकनाचूर हो गया।

चूरे के टुकड़े उड़कर शरीर से टकराए, जिससे हाथ से खून निकल आया। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला था या कोई अन्य घटना, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

वहीं, घटना को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में न तो आम नागरिक सुरक्षित हैं, न ही जनप्रतिनिधि।

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जिम्मेदार लोग निजी स्वार्थों और चंदा इकट्ठा करने में व्यस्त हैं, तब प्रदेश में कानून-व्यवस्था का हाल ऐसा ही रहेगा।

Masik Kalashtami 2025 May Date,काल भैरव की कृपा पाने का खास दिन: जानें मई 2025 में कब है कालाष्टमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें कि गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक नेता बाल दास के पुत्र हैं और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराकर विधायक बने थे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *