Cg news: ACB की बड़ी कार्रवाई: शिक्षा अधिकारी, क्लर्क और टीचर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

CG News।सरगुजा जिले के सीतापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के कार्यालय पर छापा मारकर एक बड़ा मामला उजागर किया है। कार्रवाई के दौरान एक खंड शिक्षा अधिकारी, एक क्लर्क, और एक शिक्षक को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सर्किट हाउस में ACB की टीम तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, ACB को शिकायत मिली थी कि तीनों ने सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने छापा मारा और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, ACB की पूछताछ जारी है।

School News- स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निकली वैकेंसी... प्राचार्य, शिक्षक समेत 192 पदों पर होगी भर्ती

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *