CG News: नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु व्यय संपरीक्षक अधिकारी नियुक्त संशोधित आदेश जारी

Cg news।कांकेर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन व्यय सीमा का निर्धारण करने अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा का परीक्षण एवं जांच करने हेतु नगरपालिका तथा नगर पंचायतों के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद कांकेर अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु लेखाधिकारी टी.राजेश्वर राव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सहायक लेखाधिकारी सत्येन्द्र केजी और सहायक ग्रेड-03 ऋषि देवांगन को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया है।

इसी प्रकार नगर पंचायत चारामा के लिए अध्यक्ष पद हेतु उप कोषालय अधिकारी  दुष्यंत कुमार, लेखापाल श्री गजेन्द्र कुमार साहू और श्री अभीराम बर्मन को नियुक्त किया गया है।

नगर पंचायत भानुप्रतापपुर हेतु उप कोषालय अधिकारी श्री लुमन साहू, सहायक ग्रेड-02 श्री प्रकाश मेश्राम और श्री सुरेश साहू तथा नगर पंचायत अंतागढ़ हेतु उप कोषालय अधिकारी श्रीमती निधि शोरी, लेखापाल श्री बालाजी रजक तथा सहायक ग्रेड-03 श्री शैलेन्द्र कुमार सर्फे को व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा नगर पंचायत पखांजूर के लिए लेखापाल अभिमन्यु दिलहनिया, श्री कालाचल पाल और सहायक ग्रेड-02 श्री संजय नेताम को अध्यक्ष पद हेतु व्यय संपरीक्षक नियुक्त गया है।

उपर्युक्त नियुक्त निर्वाचन व्यय संपरीक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे।

5000 देने पर ही मिलेगा PM आवास...सोन सरपंच का खुला फरमान...हितग्राहियों ने कहा..अब मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *