चाकू लहराते लोगों को डराते धमकाते पकड़ाया…पुलिस ने किया हथियार बरामद…आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज
आरोपी , सरेआम चाकू लहराते गिरफ्तार

बितासपुर—-तारबाहर पुलिस ने आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत सरे आम चाकू लहराते आरोपी को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है। पुलिस ने इसके पहले कार्रवाई कर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी का नाम वैभव यादव निवासी देवरीडीह है। पुलिस ने बरामद चाकू भी कोर्ट के सामने पेश किया है।
तारबाहर पुलिस के अनुसार 7 दिसम्बर 24 को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति पुराना बस स्टैंड स्थित चखना दुकान के सामने धारदार हथियार रखकर आने जाने वालों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर टीम को मौके के लिए रवाना किया। मौके से आरोपी को तत्काल पकड़कर वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी से धारदार चाकू बरामद किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









