केन्द्रीय मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना….तोखन ने बताया…2025 तक प्रदेश के एक एक कोने में पहुंचेगा प्रचार रथ
कुष्ठ रोगियों,टीबी मरीजों की प्रदेश के कोने कोने से होगी पहचान

बिलासपुर—निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान बिलासपुर समेत राज्य के सम्पूर्ण क्षेत्र में आज से शुरू किया गया है। 100 दिनों का सघन अभियान 23 मार्च 2025 तक चलेगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू ने जिला कार्यालय परिसर से अभियान के लिए समर्पित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि वाहनों के माध्यम से लोगों को टीबी और कुष्ठ रोग के इलाज के लिए जागरूक किया जाएगा।टीबी और कुष्ठ बीमारी की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंच कर सर्वे करेगी। बीमारी की पुष्टि के लिए नमूना लिया जाएगा। पुष्ट होने पर सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस दौरान तोकन साहू ने 5 टीबी मरीजों को पोषण युक्त भोजन पैकेट का वितरण भी किया।
मंत्री ने योजना के तहत बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सेवकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। जानकारी देते चलें कि फिलहाल लगभग 2000 टीबी और 400 के करीब कुष्ठ रोगी जिले में चिन्हित किए गये हैं। सभी का इलाज निःशुल्क रूप से सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। प्रचार वाहन को हरी झण्डी बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कलेक्टर अवनीश शरण, सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव समेत सभी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






