Mahakumbh जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,40 घायल

Mahakumbh।उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर इलाके में दिल्ली से महाकुंभ जा रही बस के गुरुवार भोर एक ट्रक से टकराने से 40 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, इनमें से चार को नाजुक हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बकेवर इलाके के महेवा के पास दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए।

ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राइवेट बस बीती रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली से प्रयागराज के लिए निकली थी। श्रद्धालुओं के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस में यात्रा कर रहे सभी श्रद्धालु दिल्ली के निवासी है।

Budh Gochar 2025: 10 दिसंबर से बदल जाएगी किस्मत! बुध के अनुराधा नक्षत्र प्रवेश से इन 3 राशियों पर बरसेगा अपार सौभाग्य

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *