लम्बे चौड़े वादा के साथ भाजपा ने जारी किया अटल घोषणा पत्र..लोक लुभावन वादा के बीच..बोले मंत्री साव..प्रदेश को प्रशासक नहीं सरकार चला रही

महिलाओं को अटल घोषणा पत्र में महत्व...मिशन अस्पताल परिसर छात्रों को समर्पित

बिलासपुर—लोक लुभावन वादा के बीच मंत्री अरूण साव समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने निगम के लिए अटल घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान अरूण साव पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने बताया कि सभी वादों को पूुरा किया जाएगा। यह हमारा संकल्प है। हमने विधानसभा चुनाव के समय जारी मोदी गारंटी घोषणा पत्र को भी कमोबेश पूरा कर दिया है। निगम का समुचित विकास किया जाएगा। इस दौरान रूपयों की कमी भी नहीं आने देंगे। अरूण साव ने बताया कि प्रदेश का संचालन प्रशासक नहीं बल्कि सरकार चला रही है। संगठन और सरकार के बीच तालमेल बरकरार है। 

                  पत्रकार वार्ता से पहले अटल घोषणा पत्र का विमोचन मंत्री अरूण साव के अलावा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल,विधायक धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह, सुशान्त शुक्ला.जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल और दीपक सिंह ने किया। इसके बाद अरूण साव ने घोषणा पत्र का वाचन किया।

वादों की झड़ी

 साव ने बताया कि निगम सरकार बनने के बाद नजूल भूमि पर रहने वाले लोगों के लिए कानून में बदलाव किया जाएगा। महिलाओं को संपत्ति कर में 25% रियायत देंगे।  नव युवाओं को शिक्षित करने के लिए मिशन अस्पताल परिसर में कोचिंग हब और नालंदा परिसर बनाएंगे। हरिहर बिलासपुर योजना का गुण संचालित कर शहर को ग्रीन और क्लीन बनाएंगे।
 
अरूण साव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मरण में  सेवा सदन का निर्माण किया जाएगा। शहर के विभिन्न उद्यानों में योग सेट ओपन जिम एवं जॉगिंग ट्रेक का निर्माण होगा।  संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सड़क नाली बिजली पानी, सफाई की नियमित व्यवस्था होगी। अरपा बैराज का काम पूरा किया जाएगा। आरओबी, फ्लावर का निर्माण करेंगे। 
 
बिजली पानी की व्यवस्था के अलावा डेंगू मलेरिया और टाइफाइड के प्रसार पर रोक लगाने का अभियान चलाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाएँगे। अरपा नदी को पुनर्जीवित करने विसेष योजना शुरू करेंगे। बालू खनन निगरानी के लिए इकाइयों का गठन किया जाएगा।   पर्यावरण पुनर्स्थापना उपाय और अवैध खनन पर रोक लगाया जाएगा।
 
अरूण साव ने बताया कि अवैध कालोनियों का नियमितीकरण किया जाएगा। गरीबों के लिए  प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण सुनिश्चित करेंगे।  पूर्व मेयर के कार्यकाल में हुई अनियमिताओं और कुप्रबंधन की जांच राज्य सतर्कता आयोग से कराएंगे। पत्रकारों के लिए निगम में हाईटेक कमरा बनाए जाने की बात कही। वादा किया कि बीपीएल कार्ड धारकों को श्रद्धाजंलि राशि 2000 से बढ़ाकर 5000 किया जाएगा।
 
सवालों का दिया जवाब
 
सवाल जवाब के दौरान अरूण साव ने बताया कि नगर विकास में पैसों की कमी आएगी। हमने अब तक विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया है। इसलिए हम निश्चित समय के अन्दर अटल घोषणा पत्र के वादों को पूरा कर दिखाएंगे। उन्होने बताया कि अरपा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होने इस दौरान दुहराया कि यदि अरपा के बीच बिना किसी योजना और सूचना के करोड़ों की सड़क बनी है तो जांच भी कराएंगे। अरूण साव ने नकारा कि प्रदेश को प्रशासक चला रहे है। उन्होने दुहराया कि प्रदेश को प्रदेश की भाजपा सरकार चला रही है।
          इस दौरान उन्होने वाई फाई समेत वार्डों में सब्जी बाजार कई प्रकार की घोषणा कर समय पर जल्द पूरा करने का वादा किया। 
प्रमोद नायक पर कांग्रेस की मुहर..? रायपुर में .मंथन के बाद कांग्रेस चुनाव समिति का फैसला...पीसीसी अध्यक्ष दीपक कभी भी कर सकते हैं एलान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *