बिलासपुर को दो जिला में बांटा जाएगा…अधिकारी ने बताया विभाजन का कारण…केन्द्रीय मंत्री ने कहा..हम इसलिए बने सिरमौर
चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का किया सम्मान

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी की भाजपा कार्यालय में संगठन जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सिंहदेव ने बताया कि संगठन की नजर से बिलासपुर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। इसमें कुल 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। बेहतर कांज के लिए बिलासपुर को दो संगठन जिला में बांटा जाएगा। बैठक में अनुराग सिंहेदेव ने बताया कि रायशुमारी से ही जिला अध्यक्षों के नाम का एलान किया जाएगा। इस दौरान उन्होने बन्द कमरे में नव निर्वाचित और पूर्व मण्डल अध्यक्षों समेत जिला, मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों से अलग अलग बातचीत की है।
जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पूर्व मण्डल अध्यक्ष समेत प्रदेश पदाधिकारियों, सदस्यों जिला और मोर्चा पदाधिकारियों,जिला पंचायत नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने शिरकत किया। उपस्थित सभी लोगों को जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव और निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल ने संबोधित किया।
अनुराग सिंहदेव ने बताया कि बिलासपुर को संगठन ने दो जिला बनाने का फैसला किया है। इससे संगठन के कामकाज में कसावट आएगी। प्रदेश में बिलासपुर इकलौता जिला है जिसमें छः विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस बात को ध्यान में रखकर संगठन ने बिलासपुर, बिल्हा तखतपुर को मिलाकर अलग जिला बनाने का फैसला किया है। इसी तरह बेलतरा, मस्तूरी और कोटा विधानसभा को नया जिला बनाने का निर्णय लिया गयाहै। बेलतरा, मस्तूरी और कोटा विधानसभा जिला को बिलासपुर ग्रामीण नाम दिया जाएगा। परिसीमन के बाद आगामी बैठक में दोनों जिलों के नाम का एलान किया जाएगा। रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्षों के नाम को सार्वजनिक किया जाएगा।
नेताओं ने किया संबोधित
उपस्थित लोगों को केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जिला महामंत्री मोहित जयसवाल घनश्याम कौशिक हर्षिता पाण्डे गुलशन ऋषि अमर जीत दुआ लवकुश कश्यप राजेश त्रिवेदीजिला चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक ने संबोधित किया। मंच पर जयश्री चौकसे विशेष रूप से मौजूद थीं।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बनाया सिरमौर
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता वंदनीय है। कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष का नतीजा है आज विश्व की सबसे पड़ी पार्टी का नाम भाजपा है। तोखन साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही हमने लोकसभा और विधानसभा में जीत का परचम फहराया है। इसी तरह आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत का परचम लहराना है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने वाला चुनाव है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आपके लिए बूथ में मेहनत करेंगे। तोखन ने दुहराया कि जनता तक सरकार की एक एक योजनाओं को पहुचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।







