हम नहीं करते धर्म की राजनीति…बोले उद्योग मंत्री..1 नवम्बर को लागू होगी नई नीति..लघु उद्योग को मिलेगा ग्लोबल मार्केट..कहा नहीं करते धर्म की राजनीति

नई उद्योग नीति..ग्लोबल मार्केट फॉर लोकल प्रोडक्ट

बिलासपुर—उद्योग मंत्री ने कहा कि एक नवम्बर को नई उद्योग नीति लाने जा रहे हैं। नई उद्योगक नीति में ना केवल मेगा बल्कि मझौले से लेकर लघु कुटीर उद्योग को भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। लघु उद्योग उत्पाद के लिए एमओयू किया गया है। जल्द ही छत्तीसगढ़ के लोकल उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मिलेगा। इससे प्रदेश की पहचान विश्वस्तर की बनेगी। पत्रकारों को लखनलाल देवागन ने बताया कि नई उद्योग नीति में उत्पादन,बाजार और गुणवत्ता के अलावा पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। बिलासपुर में यहां वहां लग रहे उद्योग और विरोध की समस्या नई उद्योग नीति से दूर हो जाएगी।

 

   कोरवा प्रवास के दौरान प्रदेश के श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन बिलासपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि मंत्रीमंडल प्रभु श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या गया। हम सभी देश प्रदेश की खुशहाली के आशीर्वाद मा्ंगा। सवाल जवाब के दौरान मंत्री  ने बताया कि हम धर्म की राजनीति नहीं करते है। उपचुनाव में हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

देवांगन ने बताया कि उप चुनाव में स्थानीय सरकार की ही जीत होती है। उप चुनाव में दस सीटों की हार का कोई महत्व नहीं है। इसलिए फर्क नहीं पड़ता है कि बद्रीनाथ में हमारी हार हुई है।

 

सदन में आजकल राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। श्रम मंत्री  ने बताया कि बड़ी मुश्किल से राहुल गांधी को दस साल बाद कोई पद मिला है। वह क्या भारी पड़ेंगे। उन्होने ने हिन्दुओं को हिंसक बताकर अपमानित किया है। राहुल गांधी ने हिन्दू को नहीं बल्कि भाजपा और प्रधानमंत्री के हिन्दुओं को हिंसक कहा है। सवाल पर श्रम मंत्री  ने ना केवल सवाल टाल दिया। बल्कि कहा कि आप लोगों को मालूम नहीं है।

कस्टोरियल रिमाण्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी..एसीबी की टीम करेगी 10 दिन गहन पूछताछ...1 साल से जेल में है सौम्या चौरसिया

 

ग्लोबल फॉर लोकल प्रोडक्ट के सवाल उद्योग मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने अन्तरार्ष्ट्रीय संस्थानों से एमऔयू किया है। इस समझौते का फायदा  छोटे मझोले और बड़े उद्योंगों को मिलेगा। एमओयू में खासकर लघु और कुटीर उद्योग को ध्यान दिाय गाय है। अब स्थानीय उत्पादन को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मिलेगा। लघु से लेकर मेगा उद्योग को बाजार मिलेगा।

 

 मंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति तैयार हो चुकी है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मसौदे को लेकर मुलाकात होगी। अन्तिम मुहर के बाद एक नवम्बर को नई उद्योग नीति लागू हो जाएगी।

 

बिलासपुर में उद्योग की प्रगति शून्य है। जहां तहां उद्योग स्थापित कर दिया जाता है। क्या नई उद्योग नीति में इस बात की चिन्ता की गयी है। मंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति में सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया है।

 भिलाई विधायक को पुलिस नोटिस दिेए जाने के सवाल पर देवांगन ने कहा कि क्या वह मंत्री से ऊपर हैं। उन्होनें जैसा किया वैसा भरना होगा। कोई विधायक या मंत्री होने के नाते कानून से ऊपर नहीं हो सकता है। बलौदा बाजार में उन्होने जो कुछ किया। उसे किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles