अपने बच्चों को डांटा फटकारा…पड़ोसियों ने किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला…घेराबन्दी में यहां पकड़ाए आरोपी

पत्नी ने बताया कि इसलिए दोनों ने किया हमला

बिलासपुर—सरकन्डा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी पुलिस ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला के फरार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी का नाम छबीलाल केवट और त्रिदेव केवट है। दोनो आरोपी चिल्हाटी के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार नए कानून की धारा के तहत 10 वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान है।
धनुहारपारा चिल्हाटी निवासी शकुंतला पाटले ने 1 अगस्त 24 को रिर्पोट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि पति और बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान पति राजकुमार केवट, घर की छत से पढ़ाई लिखाई नही किए जाने को लेकर बच्चों को गाली गलौच दे रहे थे।  राजकुमार की गालियों को सुनकर पड़ोसी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट उससे घर के बाहर आकर लड़ाई झगड़ा करने लगे।
दोनों आरोपी हत्या करने की नीयत से कुल्हाड़ी से राजकुमार के सिर पर वार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अपराध कायम किया गया। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि सरकन्डा पुलिस टीम ने थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की अगुवाई में टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी अभियान चलाया। दोनो आरोपी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट को धनुहार पारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों ने घटना के लिए जिम्मेदार होना बताया।  घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया गया।
मुख्यमंत्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles