आपरेशन प्रहार…महुआ शराब के साथ पकड़ाया आरोपी…कार्रवाई में 12 लीटर मदिरा बरामद…आरोपी को भेजा गया जेल
अभियान के दौरान शराब के साथ पकड़ाया आरोपी

बिलासपुर—शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम बलराम वर्मा है। पुलिस ने गनियारी निवासी आरोपी को 12 लीटर से अधिक मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को आबकारी एक्ट 34-2 के तहत न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान एक आरोपी को 12 लीटर से अधिक मात्रा के साथ गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने सकरी बाय पास सड़क के पास धावा बोला।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी बलराम वर्मा ने बताया कि वह गनियारी थाना कोटा का रहने वाला है। महुआ शराब बरामद करने के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। बलराम वर्मा को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









