भाषणबाजी और बारिश..साथ साथ..कांग्रेसियों ने दागे सवाल पर सवाल..नेताओं ने कहा…बदलती हैं परिस्थितियां..नागपुर वाले कब पकड़ाएंगे

कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन..बताया..नाकामी छिपाने देवेन्द्र को किया गिरफ्तार

बिलासपुर—प्रदेश समेत बिलासपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने  भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। ज़िला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ बारिश के मौसम में जमकर लानत मलानत किया। प्रदेश सरकर पर तानाशाही का आरोप लगाया। विपक्ष को झूठे मामले में फंसाने को षड़यंत्र रचने का कसूरवार ठहराया है। इस दौरान जिले के दिग्गज नेताओं ने जमकर भाषणवाजी किया है।
बारिश और भाषणबाजी साथ साथ
शनिवार को बारिश की आंच मिचौली के बीच कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी के निर्देश पर प्रदेश समेत बिलासपुर में भी भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरप्तारी का विरोध किया। कांग्रेसियों ने जमकर भाषणबाजी कर प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। कभी ज्यादा कभी कम बारिश के बीच सीमित संख्या में प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों ने विधायक रामकुमार के भाषण के साथ कार्यक्रम खत्म किया।
मनोबल तोड़ने का प्रयास..रामकुमार यादव
,
 सभा को बारी बारी से सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किया। राम कुमार यादव ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश आज भी प्रासंगिक है। समाज मे सतनाम पंथ को एक जुटता, शांति पूर्ण वातावरण, आपसी भाईचारा और सौहाद्र के लिए जाना जाता है।  बाबा ने मनखे मनखे एक समान का संदेश भी दिया है। बाबा की कर्मभूमि बलौदा बाजार में भाजपा सरकार ने जिला कार्यालय में आगजनी के आरोप में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है। जैत खम्भ तोड़ने वाले अपराधी आज भी गिरफ्तार फरार हैं। घटना और उसके बाद निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से भाजपा का चरित्र चेहरा सामने आ गया है। भाजपा को उन्मादी ठहराते हुए राम कुमाीर ने प्रदेश में अमन शांति का दुश्मन बताया।
 भाजपा का आस्था से खिलवाड़..विजय पाण्डेय
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार आस्था से खिलवाड़ करने में कुख्यात है। सतनामी समाज जैत खम्भ तोड़ने वाले अपराधियो की आज तक गिरफ्तारी नहीं हई है। आगजनी के बाद भाजपा के शासन तंत्र की पोल खुल गयी है। अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बेकसूरों को जेल डाल रही है। विजय ने आरोप लगाया कि भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जबकि सतनामी समाज के कार्यक्रम में देवेंद्र यादव सिर्फ पांच मिनट के निमंत्रण पर गये। इस दौरान उन्होनेन तो मंच साझा किया। और ना ही भाषण ही दिया। बावजूद इसके भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए  बिना प्रमाण देवेंद्र यादव को आगजनी की घटना में दोषी बताकर गिरफ्तार किया है।
अब तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार…विजय केशरवानी
 ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस के सवाल का जवाब आज भाजपा सरकार को देना ही होगा। सरकार बताए कि ऐसा कौन सा प्रमाण है कि देवेंद्र यादव को आगजनी के लिए दोषी ठहराया है। पुलिस प्रशासन अपनी और सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। सवाल उठता है कि नागपुर से 250 से ज्यादा लोग बलौदा बाजार में आये  थे। उन्हें अब तक क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया। आंदोलन के लिए परमिशन किसने दिया। कार्यक्रम का खर्च किसने उठाया। इस पूरे घटनाक्रम में  भाजपा नेता सनम् जांगड़े की क्या भूमिका थी। सवाल पर भाजपा सरकार निरूत्तर है। पुलिस मौन है..यह जानते हुए कि तत्कालीन पुलिस कप्तान बलौदा बाजार की भूमिका संदिग्ध है। विजय ने भाजपा नेता और सरकार को जमकर आड़े हाथ लेते हुए बलौदा बाजार घटना के लिए पुलिस और भाजपा के नेताओं को दोषी बताया।
प्रदेश को बनाया अपराध का गढ़–अटल श्रीवास्तव

 कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोल कर सत्ता पर कब्जा किया है। आठ महीने में ही छत्तीसगढ़ सरकार की लोकप्रियता अर्श से फर्श पर आ गयी है। प्रदेश को भाजपा सरकार ने अपराध का हब बना दिया है। बिलासपुर में 62 चाकूबाजी  की घटना हो चुकी है। छत्तीसगढ़ को सरकार ने बलात्कारियों का ऐशगाह बना दिया है। दूसरे प्रदेशों से  फिरौती मांगी जा रही है। युवा वर्ग नशे में चूर है। भ्रष्टाचार ,महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। विपक्ष की आक्रामकता से घबराई साय सरकार कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है। अटल ने आगाह करते हुए कहा कि परिस्थितियां बदलती है..इसके बाद हिसाब भी होता है।अटल ने इस दौरान कई सवाल उठाए। उन्होने पूछा कि जब भीड़ अधिक थी तो पुलिस की व्यवस्था कमजोर क्यों थी। जब देवेन्द्र यादव कलेक्टर कार्यालय गये ही नहीं। उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया।

भाजपा की कुटिलता को समझें
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने आरोप लगाया कि समाज का जो व्यक्ति आंदोलन मे शामिल नही था उन्हें गिरफ्तार कर जेल मे डाला गया है। गिरफ्तार किए समाज के सभी युवा निर्दोष और पढ़े लिखे है। भाजपा सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्हें नौकरी की जरूरत है..लेकिन जेल में डालकर उन्होने अपराधी बनाया जा रहा है। लहरिया ने समाज के युवाओं को आगाह किया कि भाजपा की कुटिलता को समझने की जरूरत है। भाजपा नेता अपने पद और प्रतिष्ठा के लिए सतनामी समाज के युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया। आभार जगदीश कौशिक ने किया। इस दौरान  धरने में प्रभारी और विधायक राम कुमार यादव, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला,अनिल सिंह चौहान,सिद्धांशु मिश्रा, प्रेमचन्द जायसी,आशीष गोयल,अशोक राजवाल,अभय नारायण राय,पूर्व सांसद  इंग्रिड मैकलाउड, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक जगजीत सिंह मक्कड़,राजेन्द्र शुक्ला,राजेन्द्र साहू,रविन्द्र सिंह,प्रमोद नायक,नरेंद्र बोलर,राकेश शर्मा,महेश दुबे,शिवा मिश्रा, भुवनेश्वर यादव,समीर अहमद बबला समेत अन्य कांग्नेसी नेता मौजूद थे।
बर्खास्त आरक्षकों के ठिकानों पर ACB का धावा...बिलासपुर समेत छह अन्य ठिकानों पर रेड कार्रवाई..रेलवे सिस्टम में हड़कम्प

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles