Bilaspur News

9 गोवंशीयों की मौत का आरोपी गिरफ्तार…भिलाई में पकड़ाया हत्यारा…सैकड़ों फुटेज और 163 गाड़ियों को किया गया ट्रेस

नेशनल हाइवे पर बैठी 9 गायों पर चढ़ाया हाइवा

बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने नेश्नल हाईवे सिलपहरी मे 9 गायो को ठोकर मारकर फरार हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को कई सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने के अलावा 163 गाडियो को पता लगाकर चेक किया गया। अन्ततः आरोपी को भिलाई दुर्ग से गिरफ्तार पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से हाईवा को भी कब्जे में लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विन्देश्वर देश लहरे है। आरोपी भिलाई दुर्ग का ही रहने वाला है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 15-16 जुलाई 24 की  रात्रि करीब 1- 2 बजे के बीच धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे सिरगिटटी मे 9 गौ वंश को कोई अज्ञात वाहन चालक ठोकर मारकर फरार हो गया। ठोकर से 9 गोवंशो की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के बाद मामले मं अपराध दर्ज किया गया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। टीम को मुड़ीपार टोल और मस्तूरी टोल से 12 से 4  के बीच निकलने वाली गाड़ियों का पता लगाया गया। 163 वाहनों की जांच कार्रवाई की गयी। वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर हासिल कर बारीकी से पूछताछ को अंजाम दिया गया।
उमेश कश्यप ने बताया कि छानबीन के दौरान टोल प्लाजा से रात्रि लगभग 1:30 बजे वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 के निकलने की जानकारी मिली।  हेडलाइट के आधार पर वाहन की पहचान हुई। वाहन मालिक का पता लगाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन की लेफ्ट हेडलाइट डैमेज है।
पुख्ता सबूत के बाद वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 के चालक बिंदेश्वर लहरे को भिलाई से गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त किया गया।
बिलासपुर विधानसभा को एक करोड़ की सौगात...नगर विधायक अमर ने कहा...विकास कार्यो में नहीं आने देंगे वित्तीय परेशानी
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close