आरोपी पति ने किया सिलबट्टा से हमला..इलाज के दौरान मौत…आरोपी गिरफ्तार..जेल भेजा गया छेड़छाड़ का आरोपी
दीवार फांदकर छात्रा के घर में घुसा..गया जेल

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने दो अलग अलग अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार नरगोड़ा निवासी आरोपी पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कालेज छात्रा से घर घुसकर जबरदस्ती का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ कर जेल दाखिल कराया गया है।हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
सीपत पुलिस के अनसुार ग्राम नरगोडा निवासी टीकाराम श्रीवास ने पत्नी गिरजा बाई श्रीवास पर सिलबट्टा से सिर पर प्राणघातक हमला किया। हमले में पत्नी बेहोश होकर गिर गयी। पीडिता गिरजा बाई को ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 109 के तहत अपराध भी दर्ज किया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि घटना के बाद टीम का गठन कर आरोपी टीकाराम श्रीवास की पतासाजी की गयी। आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने बताया कि पत्नी चरित्र हीन है…और अलग होकर बिलासपुर में रहती है।
4 अगस्त 24 को मिलने उसके घर आई। उसने खेत बेच कर 12 लाख रूपये की मांग की। इसी दौरान दोनों के बीच वाद विवाद हुा। गुस्से में आकर धक्का देकर जमीन पर गिराया। पास में रखे सिलबट्टा को उठाकर सिर पर दो बार हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़कर आरोपी टिकाराम श्रीवास को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
सीपत पुलिस के अनुसार 4 मई 24 को थाना कालेज छात्रा थाना उपस्थित होकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करायी। छात्रा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र कंवर दिवाल फांदकर घर में दाखिल हुआ। हाथ बांह पकडकर जबरदस्ती का प्रयास किया। मना करने पर मारपीट भी किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 74, 115(2) का अपराध दर्ज किया।
आलाधिकारियों के आदेश पर छेडखानी के आरोपी जितेंद्र कवर को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।









