कलेक्टर बेटा मंच से तिरंगा को दे रहा था सलामी..पत्रकार पिता गतिविधियों कर रहे थे कैद…क्या बोले अवनीश शरण..पढ़ें…खबर…

कलेक्टर बेटा मंच पर..पिता सामने बना रहा था न्यूज

बिलासपुर—अक्सर पत्र पत्रिकाओं में पढ़ने या टीवी पर देखने को मिल ही जाता है कि आईपीएस बेटी को आरक्षक पिता ने सैल्यूट किया है। ऐसा भी पढ़ने और देखने को मिल जाता है कि आईएएस बेटे की बैठक मैं क्लर्क पिता ने विभागीय गतिविधियों का लेखा जोखा दिया है। लेकिन बिलासपुर वासियों को पहली बार इस प्रकार की खबर से पहली बार सामना होने का अवसर मिला कि बेटा  आईएएस कलेक्ट बेटा मंच से मुख्य अतिथि के साथ तिरंगा को सलामी दे रहा है। और पत्रकार पिता इन सारी गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। जी हां बात हो रही है कलेक्टर अवनीश शरण के पिता की। जब मुख्य अतिथि अरूण साव मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ रहे थे। और कलेक्टर अवनीश शरण बगल से मंच पर खड़े थे। ठीक उसी समय पत्रकारों के बीच अवनीश शरण के पिता हाथ में कैमरा लेकर बिलासपुर पत्रकारों के साथ पत्रकारिता का धर्म निभा रहे थे। मजेदार बात है कि इन गतिविधियों को कलेक्टर भी देख रहे थे।

 

   बहुत ही सुन्दर लम्हा था…लम्हा बिलासपुर वासियों को शायद हमेशा याद रहने वाला है। हर साल की तरह इस साल भी परम्परानुसार पुलिस लाइन मैदान में पन्द्रह अगस्त का पर्व आन बान शान से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिवार को सम्मानित किया। अच्छे कार्य के लिए कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी आदर सम्मान किया।

 

इसके पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ने झण्डारोहण किया। परेड की सलामी ली। साथ में जिले के दो बड़े अधिकारी कलेक्टर आईएएस अवनीश शरण और पुलिस कप्तान आईपीएस रजनेश सिंह ने भी झण्डे को सलामी दी। यहां तक सब कुछ ठीक ठाक और सामान्य रहा। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को अपने आप पर विश्वास नहीं हुआ। बिहार के नामचीन पत्रकार कैमरा लेकर पुलिस मैदान में मंच के सामने बिलासपुर के पत्रकारों के बीच पहुंच गए।

जिला बदर के दो आरोपी गिरफ्तार...दण्डाधिकारी के आदेश का किया उल्लंघन...अण्डरग्राउंड होकर दे रहे थे गतिविधियों को अंजाम

 

जैसा कि पत्रकारों के बीच होता है…वही हुआ…पत्रकारों में कानाफूसी शुरू हो गयी। आखिर यह व्यक्ति है कौन..। लेकिन जल्द ही पता चल गया कि यह और कोई नहीं बल्कि जिले के मुखिया आईएएस अवनीश शरण के पिता डॉ. लोकेश शरण है। फिर क्या था लगे हाथ कुछ पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार के साथ फोटोशूट किया। शायद कुछ पत्रकारों ने सवाल किया  और उन्होने जवाब भी दिया।

 

जानकारी देते चलें कि डॉ.लोकेश शरण बिहार से भारतीय पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम है। उन्होंने मूल्यों की पत्रकारिता को हमेशा सर्वोपरि रखा। बिलासपुर के पत्रकारों ने इस बात को आज बहुत ही करीब से देखा। जब आईएएस बेटा अवनीश शरण मंच से तिरंगा को सलामी दे रहे थे। बहुत ही सहज दिखने वाले डॉ.लोकेश शरण अपने बिरादरी के बीच पहुंच गए..और ऐसे घुल मिल गए जैसे पानी में  शक्कर। उन्होने इस दौरान पत्रकारों से जमकर बातचीत की। पत्रकारों ने गर्व महसूस किया कि वह देश के सबसे जिम्मेदारी का काम कर रहे हैं।

 

इस दौरान पत्रकारों में चर्चा रही कि डॉ.लोकेश शरण ने मंच को तवज्जों देने से ज्यादा अपनी पत्रकार बिरादरी को महत्व दिया। बहुत ही सहज अंदाज में कैमरा लेकर पल पल की गतिविधियों को कैद किया। कैंमरे में अपने बेटे और मुख्य अतिथि को भी फ्रेम किया। मजेदार बात है कि हाथ में कैमरे लिए अपने पिता के साथ पत्रकारों की गतिविधियों को मंच पर खड़े अवनीश शरण भी आंखों में कैद कर रहे थे। आईपीएस रजनेश सिंह समेत मंच पर उपस्थित भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि गतिविधियों का गवाह बने।

आबकारी की बड़ी कार्रवाई...हैवेन्स पार्क बार में जड़ा ताला...कलेक्टर अवनीश ने दिया आदेश...'FL-3 लायसेंस निलंबित

 

मजेदार बात है कि डॉ.लोकेश शरण ने भी अहसास नहीं होने दिया कि आईएएस के पिता है। और कलेक्टर बेटा उनकी गतिविधियों को देख रहा है। इस दौरान डॉ.लोकेश ऐसे ही नजर आए जैसे एक पत्रकार फील्ड में रहने के दौरान नजर आता है। घटनाक्रम को लेकर जिला के मुखिया अवनीश शरण ने बताया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पिता पत्रकार हैं। और उन्होने वही काम किया.. जिसे हमेशा से करते आ रहे हैं। पत्रकारों को फर्क भी नहीं पड़ना चाहिए कि सामने कौन और क्या है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles