देशी और विदेशी के साथ पकड़ाया आरोपी….पुलिस कार्रवाई में इतना शराब बरामद…आबकारी एक्ट की कार्रवाई
अलग अलग मात्रा में प्लेन के साथ अंग्रेजी बरामद

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान शऱाब की अवैध बिक्री मामले में करीब 6 लीटर शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि भोसले है। आरोपी टिकरापारा स्थिथ पुराना हाई कोर्ट के पीछे रहता है।
पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर टिकरापारा स्थित पुराना हाईकोर्ट क्षेत्र निवासी के ठिकाने पर धावा बोला गया। पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान देशी प्लेन और अंग्रेजी के साथ आरोपी रवि भोसले को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 पाव देशी प्लेन और 6 पाव अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। कुल 6 लीटर से अधिक मात्रा में बरामद शराब को पुलिस ने जांच पड़ताल किया। आरोपी को आबकारी की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






