आपरेशन प्रहारः टिकरापारा में पुलिस का धावा…घर से कच्ची शराब बरामद…न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया आरोपी

चोरी छिपे शराब बेचते पकड़ाया आरोपी

बिलासपुर— सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान आरोपी समेत करीब 6 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी का नाम टिकरापारा निवासी  अमित कुमार यादव है। अमित को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्षेत्र के टिकरापारा में धावा बोला। इसके पहले मुखबीर ने बताया कि आरोप चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। खबर के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने टीम बनाकर आरोपी के टिकरापारा स्थित ठिकाने पर धावा बोला। आरोपी अमित कुमार यादव को घेराबन्दी कर धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने करीब 6 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया है। आबकारी की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।
कलेक्टर की अगुवाई में झूमा शहर...जयघोष से गूंजा शहर...तिरंगा यात्रियों का गली चौक चौराहों में मतवालों ने किया भव्य स्वागत

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles