एक टैटू ने किया खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश…और बच गया तपकारा का सराफा व्यापारी..IG ने बताया..पुलिस ने किया 3 राज्यों में कैम्प..जनगणनाकर्मी बनकर 7 को किया गिरफ्तार.52 लाख का आभूषण बरामद

बाल बाल बचा तपकरा का सराफा व्याापारी...एसपी

बिलासपुर— जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अलग अलग राज्यों में बड़े बड़े सराफा व्यापारियो को निशाना बनाकर लूट पाट करने वाले अन्तर्राज्यी गिरोह का भांडा फोड़ा है। आईजी और पुलिस कप्तान ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि बसोर गिरोह में शामिल सभी आरोपी जिला सिंगरौली के रहने वाले है। गैंग में दो दर्जन से अधिक संख्या है। बहरहाल बिलासपुर पुलिस ने शानदार काम करते हुए मात्र एक टैटू के सहारे गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके लिए पुलिस को पांच सौ से अधिक कैमरा खंगाने के साथ सैकड़ों घंटो वीडियो देखना पड़ा। इसके अलावा तीन राज्यों के अलग अलग जिलों में टीम को कैम्प भी करना पड़ा। आईजी डॉ.संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस के आलाधिकारियों ने सिंगरौली में जनगणना कर्मी कर कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बहरहाल यह अभी प्रारम्भिक स्तर की जानाकारी है। तीन दिनों के न्यायियक रिमाण्ड के दौरान आरोपियों ने नई जानकारी मिलने की पूरी संभावना है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी का
पांच कैमरा खंगाला गया
आईजी कार्यालय में रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात्रि 4-5 अज्ञात आरोपी स्थानीय दामोदर ज्वेलर्स के शटर का ताला तोडकर दुकान से सोने चांदी के जेवर और नगदी समेत कुल 24,50,000 रूपयों पर हाथ साफ किया। मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम का गठन कर पतासाजी अभियान चलाया गया। शहर के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी. फुटेज को खंगाला गया। घटों और दिनों की मशक्कत के बाद हर फुटेज में एक नकाब पोश के हाथ टैटु यानी गोदना पाया गया।
एक टैटू ने खोला भेद
दोनो आलाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों के साथ सभी रेलवे स्टेशन का कैमरा खंगाला गया। रायपुर स्टेशन मे फुटेज जांच के दौरान एक बार फिर टैटू वाला व्यक्ति दिखाई दिया। उसका चेहरा भी सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने अन्य स्रोत से जानकारी के बाद पुलिस टीम को आरोपियो की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी के लिए सिंगरौली मध्यप्रदेश रवाना किया गया।
पुलिस ने जगह जगह किया कैम्प
आईजी और एसपी ने बताया कि सिंगरौली पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सात दिन तक सिंगरौली, बैढन, सरई, बरगवा, लामादीह, बांधा, उज्जैनी, देवरी में कैम्प किया। इसके अलावा टीम ने उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर जिलों में भी कैम्प किया। पुख्ता जानकारी के बाद पहचाने गए अपराधियो लालमन उर्फ बडका, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर को हिरासत में लिया गया।
 चोरी का सामान व्यापारियों को भेजा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बिलासपुर घटना को अंजाम देने से पहले रेलवे स्टेशन में रूककर गिरोह के साथ घटना स्थल का रेकी किया। इसके बाद अपने परिचित मनीष सोनी उर्फ सोनू और अमित सिंह को बुलाया। चार पहिया वाहन से बिलासपुर आने के बाद चोरी को अंजाम देकर वापस  सिगरौली चले गये।  चोरी से मिले सोने चांदी के जेवरात को आपस में बांटा। कुछ जेवरातो को मनीष सोनी और राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेच दिया।
आभूषण गलाकर बनाया सिल्ली
एसपी और आईजी ने बताया कि आरोपियो से जानकारी के बाद मनीष सोनी को पकड़कर पूछताछ कार्रवाई की गयी। अमित सिंह के साथ वाहन से आकर चोरी को अंजाम देने से लेकर आभूषणो को खरीदने जुर्म कबूल किया। मनीष ने बताया कि चोरी के सभी आभूषणो को गलाकर चांदी की सिल्ली में बदल दिया है। पुलिस ने चांदी की सिल्लीयो और वाहन को कब्जे में किया।
राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया के कब्जे से भी आभूषण  बरामद किया गया। पकड़े गए सभी सातों आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर तीन दिन की न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपियो ने बताया कि ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
कैम्प लगाकर पुलिस को गुमराह
आईजी और एसपी ने बताया कि अभी पूछताछ की कार्रवाई प्रारंभिक स्तर पर है। आरोपियों े चोरी के दौरान हिंसा को भी अंजाम देना कबूल किया है। हथियार बन्द आरोपी डकैती की घटना को भी अंजाम देना बताया है। आरोपियों ने बताया कि घटना देने के पहले शहर से दूर किसी निर्जन स्थान पर कैम्प लगाते थे। इसके चलते पुलिस से बचने में आसानी होती है। इसके बाद सुनियोजित तरीके  काम को अंजाम देने के बाद शहर छोड़कर अपने ठिकाने के लिए रवाना हो जाते हैं।
कार से आरोपियों का आना जाना
आईजी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि सभी घटनाओ में चोरी का सामान खऱीदने वाले साथी कार से लाते थे। इसके बाद कार से ही घर के लिए फरार हो जाते हैं। इस दौरान किसी के भी पास मोबाइल  नहीं होती थी। इससे पुलिस से बचने में आसानी होती है।
बाल बाल बचा तपकरा का व्यापारी
आईजी के अनुसार गिरफ्तार करने के दौरान सिंगरैली में जानकारी मिली कि पकड़े गए सभी आरोपी जल्द ही तपकरा स्थित एक बड़े सराफा व्यापारी दुकान मे धावा बोलने वाले हैं। इसके पहले ही सभी आरोपियों को धर दबोचा गया ।  आरोपियों ने जशपुर स्थित सराफा दुकान का नाम भी बताया है। इस तरह समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी के कारण तपकरा सराफा  व्यापारी बाल बाल बच गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1)  लालमन उर्फ बडका निवासी बरहवाटोला थाना बरगवा जिला सिंगरौली …मध्यप्रदेश में 11 अपराध दर्ज
2) रामधीन बसोर निवासी बाघाडीह हथकौडापारा पीपरडाढ थाना बरगवा जिला सिगरौली…17 अपराध दर्ज
3) सियाराम बसोर निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली ..मध्यप्रदेश में कुल 15 अपराध दर्ज
4) लालजी उर्फ किनका बसोर निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली….मध्यप्रदेश में 8 अपराध दर्ज
5) राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया निवासी गजरा बहरा थाना सरई जिला सिंगरौली सोना चांदी का खरीददार।
6) मनीष सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू निवासी मेन रोड गनयारी वैढन थाना कोतवाली जिला सिंगरौली ,खरीददार
7) अमित सिंह  निवासी गनयारी थाना कोतवाली वैढन जिला सिंगरौली, सोना चांदी खरीदार का सहयोगी।
बरामद सम्पत्ति का विवरण
1) 33 किलोग्राम चांदी के जेवर, गलाये गये चांदी की सिल्लीष 2) 125 ग्राम सोने के जेवर,3) 4 लाख रूपए नगदी रकम,5)
एक  होण्डा सीटी कार, 6) एक पल्सर मोटर सायकल,7) 6 नग मोबाईल बरामद। बरामद सामान की कुल कीमत 52 लाख।
हाईकोर्ट ने जारी किया नया साल का कैलेन्डर...मुख्य न्यायाधीश की अनुशंसा पर रजिस्टर जनरल किया प्रकाशित..पढ़ें इस दिन रहेगा अवकाश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles