CG News: मीडिया सलाहकार पंकज झा को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Cg news।रायपुर।राज्य शासन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

इसके अलावा योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। 

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

इस आशय का आदेश शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के हस्ताक्षर से जारी हुआ। 

बता दें कि गुरुवार को राज्य शासन ने 35 निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्षों,उपाध्यक्षों में से 13 कोकैबिनेट मंत्री और 22 को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया था। अब यह संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जिसमें 16 कैबिनेट मंत्री व 23 को राज्यमंत्री का दर्ज दिया गया है।

CG IAS News: छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी डेपुटेशन में, मिली यह जिम्मेदारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles