शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका को सौंपी गई प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार

जशपुरनगर / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सुचारू रूप संचालन के दृष्टिकोण से जशपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती सुमित्रा प्रधान को आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास, जशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं।

इसके साथ ही प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सहायक शिक्षिका, (प्रभारी अधीक्षिका) शकुन्तला सिंह पोर्ते को मूल पदस्थापना संस्था शासकीय पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम शाला जशपुर, विकास खण्ड – जशपुर, हेतु वापस किया गया है।

संबंधितों के वेतन-भत्ते का आहरण पूर्वत् मूल पदस्थापना संस्था से होगा ।

Cg news: नक्सल मुक्त भारत अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, सर्वाधिक प्रभावित जिलों की संख्या सिर्फ 3

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *