MP PG Admission 2025-26: पीजी में प्रवेश के लिए छात्रों को बड़ी राहत, बढ़ी तिथि, जानिए नया शेड्यूल

MP PG Admission 2025-26: भोपाल। मध्य प्रदेश के स्नातकोत्तर (PG) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों में वृद्धि करते हुए नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह निर्णय उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में लिया गया है, जिससे हज़ारों विद्यार्थियों को समय पर पंजीयन और दस्तावेज सत्यापन का मौका मिल सकेगा।

जारी संशोधित टाइम टेबल के अनुसार, पीजी कक्षाओं में मेजर-माइनर विषयों के साथ-साथ अन्य विषयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 7 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 11 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

मेजर-माइनर विषयों के अतिरिक्त अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उनके साक्षात्कार की तिथि, स्थान और समय की जानकारी 14 जुलाई को दी जाएगी।

इन विद्यार्थियों के साक्षात्कार 16 और 17 जुलाई को होंगे, जिनके अंकों की प्रविष्टि भी उसी अवधि में पोर्टल पर की जाएगी।MP PG Admission 2025-26

इसके बाद 21 जुलाई को सीट आवंटन की प्क्रिया होगी और विद्यार्थियों को उनके आवंटित महाविद्यालयों में 21 से 25 जुलाई तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अंतिम तिथि तक शुल्क भुगतान करने वाले विद्यार्थियों का ही प्रवेश मान्य होगा, अन्यथा उनका दाखिला रद्द माना जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिली है जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समयसीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। अब वे संशोधित समयसारणी के अनुसार अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।MP PG Admission 2025-26

MP News- जनजातीय छात्रों के लिए 51 छात्रावासों की स्वीकृति

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *