Sex Racket : दो होटलों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 11 युवतियों समेत 15 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुलिस को बीते कुछ समय से गंज क्षेत्र के नहरपुरा स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह इलाके के गगन ग्रांड होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जब मुखबिरों के जरिए इसकी पुष्टि हुई और यह स्पष्ट हुआ कि इन होटलों में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है

Sex Racket : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो होटलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। गंज थाना क्षेत्र स्थित इन होटलों में चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस ने मुखबिरों की मदद से जाल बिछाया और पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी में 11 युवतियों समेत चार पुरुषों और दो महिला रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही दोनों होटलों के मालिकों को भी हिरासत में लिया गया है।

Sex Racket : जानकारी के मुताबिक पुलिस को बीते कुछ समय से गंज क्षेत्र के नहरपुरा स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह इलाके के गगन ग्रांड होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जब मुखबिरों के जरिए इसकी पुष्टि हुई और यह स्पष्ट हुआ कि इन होटलों में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है, तब एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सीएसपी केसरीनंदन नायक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। इसके बाद कल शाम दोनों होटलों में एक साथ दबिश दी गई।

पुलिस ने होटल के कमरों में छापेमारी कर 11 युवतियों और चार ग्राहकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ये युवतियां छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से यहां लाई गई थीं और लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थीं।

इसके अतिरिक्त होटल की दो महिला रिसेप्शनिस्ट को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस सेक्स रैकेट के संचालन में सीधे तौर पर शामिल थीं।

पूरे घटनाक्रम में होटल मालिकों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें भी आरोपी बनाते हुए गंज थाना में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Breaking : दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद रायपुर में भी अलर्ट, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *