Bilaspur NewsChhattisgarh

कोचियों को ग्रहण साबित होता चुनावः दो दिन में पांच हजार लीटर देशी विदेशी बरामद…पुलिस कार्रवाई में करीब चार दर्जन आरोपियों को जेल

जिला पुलिस की कार्रवाई में हजारो लीटर शराब जब्त..चार दर्जन आरोपी गिरफ्तार

20250210 072243बिलासपुर—नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पिछले दो दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान करीब पांच हजार  लीटर से अधिक मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 42 प्रकरणों में 43 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिनों की ताबड़तोड़ कार्रवाई में दर्जन भर महिलाओं को शराब का अवैध कारोबार करते पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस ने कई ठिकानों पर शराब की फैक्ट्री भी बरामद किया है तो कई कार्रवाई में लहान का जखीरा जब्त हुआ है।  गिरफ्तार आरोपियों को आबकारी की कठोर धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
 
चुनाव के दौरान कोचियों और शराब का अवैध कारोबारी पर पुलिस का शिकंजा बरकरार है। जिला पुलिस प्रशासन ने पिछले दो दिनों की कार्रवाई में करीब 5 हजार लीटर से अधिक देशी विदेशी और महुआ शराब का जखीरा अलग अलग ठिकानों से बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कप्तान रजनेश सिंह की अगुवाई में टीम ने पिछले दो दिनों से लगातार कार्रवाई कर बाहरी राज्यों का शऱाब भी बरामद किया है। महिला समेत  करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को जेल दाखिल कराया है।  
 
आपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस ने दो दिनों में शराब के अवैध कारोबार के कुल 42 से अधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में सामान्य दिनों की तरह ही चुनावी समय में भी नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस टीम शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार जनजागरण अभियान भी चला रही है।
 
शहर से गांव तक कार्रवाई
 
रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों में पुलिस अभियान  के दौरान जिले के कमोबेश सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों ने चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखकर मॉनिटरिंग तेज किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल, दयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस कप्तान एसीसीयू अनुज कुमार की अगुवाई में टीम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
 
 इसी तरह नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अजय साबद्रा,  सिद्धार्थ बघेल,डी.आर. टण्डन, एसडीओपी श्रीमति नुपुर उपाध्याय ने अपने अनुविभागीय क्षेत्र विशेष अभियान चलाकर जंगलों से शराब का जखीरा बरामद किया है। रजनेश सिंह ने बताया कि दो दिनों की बड़ी सफलता में थाना प्रभारियों की भूमिका अहम साबित हुई है।
 
इन क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई
 
          दो दिनों की कार्रवाई में सिविल लाईन ने 3 प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार 108 लीटर से अधिक शराब बरामद किया है। सिटी कोतवाली  पुलिस ने 7 प्रकरणों में 8 आरोपियों से कुल 162 लीटर जब्त किया है। सरकण्डा पुलिस टीम ने 15 प्रकरणों में 15 आरोपियों से कुल 1768 लीटर कब्जे में लिया है।इसके अलावा चकरभाठा पुलिस टीम ने विशेष कार्रवाई के दौरान 6 मामलों में 6 आरोपियों से कुल 250 लीटर से अधिक मात्रा में शराब कब्जे में लिया है। कोटा पुलिस ने 11 प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही  2517 लीटर बरामद किया है।
 
            रजनेश सिंह ने बताया कि दो दिनों की ताबड़तोड़ कार्रवाई में थाना पुलिस ने कुल 42 प्रकरण दर्ज किए है इस दर्जनसे अधिक महिलाओं समेत  43 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है। अभियान को अब और तेज किया जाएगा। बेहतर हो कि जनता शराब से अवैध कारोबारियों से दूर रहे..और पुलिस का सहयोग करे। 
 
दो दिन मे गिरफ्तार आरोपियों का नाम
 
1). कोमल वर्मा पिता साधराम वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी सड़कपारा मोपका थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
2). अमन कौशिक पिता ज्ञानचंद कौशिक उम्र 20 वर्ष निवासी चोरभट्ठी कला थाना सकरी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
3). अश्वनी कुमार पटेल निवासी ग्राम पोड़ी, थाना सिरगिट्टी।
4). रमेश कुमार कुर्रे निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी।
5). ललिता गोड़ पति परसराम गोड़ उम्र 29 वर्ष निवासी सावरिया डेरासोन थाना पचपेड़ी।
6). कुमारी गोड़ पति नाथू गोड़ उम्र 50 वर्ष निवासी सावरिया डेरासोन थाना पचपेड़ी। 
7). पिताउसिंह पिता सुखराजन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ईटवा थाना मस्तूरी।
8). दुखीराम धनुवार पिता फिरतराम धनुवार उम्र 28 वर्ष निवासी एरमसाही थाना मस्तूरी।
9). सुनील कुमार धनुवार पिता सावंत सिंह धनुवार उम्र 28 वर्ष निवासी धौराकोन्हा धनुवार पारा थाना सीपत।
10). शिव कुमार धनुवार पिता दीपक धनुवार उम्र 20 वर्ष निवासी धौराकोन्हा थाना सीपत।
11) साधराम यादव पिता परदेशीराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी धौराकोन्हा थाना सीपत।
12) कोंदा कुमार धनुवार पिता सुन्दर लाल धनुवार उम्र 35 वर्ष निवासी झांझ थाना हरदीबाजार कोरबा।
13) धनीराम धनुवार पिता बहोरिकराम धनुवार उम्र 35 वर्ष निवासी धौराकोन्हा थाना सीपत।
14) संजू धनुहार पिता मंगल सिंह धनुवार उम्र 20 वर्ष निवासी धौराकोन्हा थाना सीपत।
15) अंजोर कुमार पिता मत्थयू राम धनुवार उम्र 19 वर्ष निवासी झांझ थाना हरदीबाजार कोरबा। 
16) रामलला यादव पिता अकबर यादव उम्र 19 वर्ष निवासी धौराकोन्हा थाना सीपत।
17) अवधराम यादव पिता परदेशी यादव उम्र 22 वर्ष निवासी धौराकोन्हा थाना सीपत। 
18) त्रिवेणी वर्मा पति सुरेन्द्र वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी इंदिरापुरी हिर्री माइंस थाना चकरभाठा।
19) गणेश घृतलहरे पिता साधवा घृतलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी सतनाम नगर मगरउच्छला थाना चकरभाठा।
20) भगवान सिंह चेराम पिता जनूक राम उम्र 40 वर्ष निवासी खजूरी थाना हिर्री।
21) गोफेलाल गेंदले पिता राम लाल उम्र 80 वर्ष ग्राम निवासी उड़ेला थाना हिर्री।
22) नितेश पटेल पिता मुन्ना लाल उम्र 20 वर्ष निवासी मेढ़पार थाना हिर्री।
23) शंकर लाल कोसले पिता गुनाराम उम्र 40 वर्ष निवासी पत्थरखान बिल्हा।
24) परमेश्वर लोनिया पिता स्व. रामसिंह लोनिया उम्र 29 वर्ष निवासी स्टेशनपारा घूटकू थाना कोनी।
25) राजेन्द्र कुमार लोनिया पिता स्व. राम सिंह लोनिया उम्र 35 वर्ष निवासी स्टेशनपारा घूटकू थाना कोनी।
26) दुखीराम लोनिया पिता स्व. फूलचंद लोनिया उम्र 26 वर्ष निवासी स्टेशनपारा घूटकू थाना कोनी। 
27) धनदेव सिंह लोनिया पिता स्व. रामस्नेही लोनिया उम्र 19 वर्ष निवासी स्टेशनपारा घूटकू थाना कोनी।
28) केदार लोनिया पिता रामस्नेही लोनिया उम्र 29 वर्ष निवासी स्टेशनपारा घूटकू थाना कोनी।
29) अजय वर्मा पिता ऋषि वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी जलसो थाना कोनी।
30) राहुल वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी जलसो थाना कोनी। 
31) सुमन लोनिया निवासी ग्राम घूटकू थाना कोनी। 
32) गणेश जायसवाल पिता धनश्याम जायसवाल उम्र 35 साल सकिन नेवसा चौकी जूनापारा।
33) लखन लाल कुर्रे पिता स्व. कोदूराम कुर्रे उम्र 55 वर्ष ग्राम नगचुई थाना तखतपुर 
34) ललीता वर्मा थाना कोटा।
35) राजकुमार दिवाकर थाना कोटा।
36) पुतली वर्मा थाना कोटा।
37) रामकुमार मानिकपुरी पिता दौलत दास मानिकपुरी उम्र 37 वर्ष सकिन कुआजती थाना रतनपुर।
38) शत्रुध्न मानिकपुरी पिता मस्तु दास मानिकपुरी उम्र 37वर्ष सकि मानिकपुरी कुआजति थाना रतनपुर।
39) रेशमा बेगम टेंगनमाड़ा चौकी बेलगहना।
40) गिरजा बाई नेताम चौकी बेलगहना।
41) तीजनबाई सुल्तान करवा चौकी बेलगहना।
42) पुरुषोत्तम दास मानिकपुरी ग्राम कुवाजाती थाना रतनपुर।
43) जिवेणी वर्मा पति सुन्दर वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी इन्द्र।
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत...आरोपी पति गिरफ्तार...आरपरेशन प्रहार में देशी शराब के साथ पकड़ में आया आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close