मुख्यमंत्री की आमसभा में उमड़ी भीड़..कहा..5 साल हुआ जमकर भ्रष्टाचार..अब जेल में फरमा रहे आराम..इसके बाद कोई नहीं रोक सकता विकास का पहिया

भ्रष्टाचार, वसूली के सिवाय कांग्रेस ने पांच साल में कुछ नहीं किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री की आमसभा में उमड़ी भीड़..कहा..5 साल हुआ जमकर भ्रष्टाचार..अब जेल में फरमा रहे आराम..इसके बाद कोई नहीं रोक सकता विकास का पहियाबिलासपुर—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को तिफरा स्थित हाई स्कूल मैदान में विजय संकल्प सभा को रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह कि कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और वसूली के अलावा कुछ नहीं किया। लेकिन भाजपा सरकार अटल विश्वास पत्र के एक एक संकल्प को पूरा करेगी। एक बार फिर कांग्रेस को मजा चखाने का समय आ गया है। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने के बाद नगरीय निकायों में भी भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाइए।  ट्रिपल इंजन की सरकार बेहतर तालमेल के साथ विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रखेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी मंच पर मौजूद थी।
 
लग जाएंगे विकास को पंख
 
     आमसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बिलासपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी और पार्षद प्रत्याशियों को आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है। आपने ही राज्य और केन्द्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनाया है। अब निकाय में सरकार बनाकर विकास की गति को तेज करने का समय आ गया है। क्योंकि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद विकास के प्रवाह को कोई रोक नहीं सकता है। 
जेल पहुंच गए षड़यंत्रकारी
 
विष्णु देव ने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने विकास के पहियों को पूरी तरह से रोक दिया है। उन्होने पांच साल में सिवाय अपराध, भ्रष्टाचार और वसूली के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने कोयला घोटाला, पीएससी घोटाला को अंजाम देकर देश में प्रदेश का नाम धूमिल किया है। षडयंत्रकारी अब जेल की सीखचों में हैं। एक बार फिर भ्रष्टाचारियों को मजा चखाने का समय आ गया है।
 
सांय सांय हो रहा विकास
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारण्टी के सभी काम सांय-सांय पूरा हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में 3 लाख नये आवास स्वीकृत किए गए हैं। हमने केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास मंजूर किए थे। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। किसानों को धान के खरीदी की अंतर की राशि 12,000 करोड़ रूपए जारी कर दी गई है। भूमिहीन मजदूरों को दीनदयाल योजना के अंतर्गत प्रति परिवार 10 हजार की राशि खाते में भेजी जा चुकी है। 5 लाख 62 हजार मजदूरों को लाभ मिला है।
 
मकान मालिकों को देंगे पट्टा
 
साय ने बताया कि अटल विश्वास पत्र में हमने शहरी नागरिकों से किए सबी वायदे को पूरा करेंगे। शहरी इलाकों में नजूल भूमि पर बने मकान के मालिकों को पट्टा देंगे। महिलाओं को सम्पति कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। रोड किनारे खोमचा, गुमटी एवं साग-सब्जी की छोटी-मोटी दुकान और व्यवसाय चलाने के लिए 30 हजार रूपए तक सहायता दी जायेगी।
 
अटल का गहरा लगाव
 
मुख्यमंत्री ने दुहराया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बापजेयी का राज्य के प्रति गहरा लगाव था। उनके नाम पर बने अटल विश्वास पत्र का एक-एक वायदा सरकार पूरा करेगी। उन्होने कहा यह तभी संभव होगा जब आप भाजपा महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो के दौरान नागरिकों को सम्बोधित किया। 
 
धरमलाल ने कहा..अब ट्रिपल इंजन
 
विजय संकल्प सभा को विधायक धरमलाल कौशिक ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास कार्यों को गति मिली है। सभी वायदे पूरे हुए हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही अटल संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान धरमलाल ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद तिफरा का तेजी से विकास हो रहा है।
महिला कांग्रेस नेत्री समेत 300 मतदाताओं का नाम वोटरलिस्ट से गायब..कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप..SDM ने मंगाई आपत्ति

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *