आधे मंत्री,नेता, IAS जेल के शिकंजे में…पूर्व मंत्री अमर ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को बताया..माफिया का शागिर्द..जाति मुद्दे पर दिया यह जवाब

अमर का आरोप...कसम झूठे लोग खाते हैं...एक लाख करोड़ से होगा शहर का विकास

बिलासपुर—अमर अग्रवाल ने कहा..कांग्रेस का आरोप निराधार…कसम खाने वाले झूठे होते हैं। हम निगम के सभी 70 सीट जीत रहे हैं। मेयर पद पर भी भाजपा का कब्जा होने जा रहा है। अमर ने यह बातें कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र पेश करने के दौरान कही। सवाल जवाब के दौरान पूर्व मंत्री ने बताया…मेयर की जाती को लेकर कांग्रेस के सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें पता चल गया है कि करारी हार हो रही है। उन्होने तो कहीं कबूल किया है कि वह अपनी राजनैतिक पहचान के लिए ही चुनाव लड़ रहे है। अमर ने प्रेसवार्ता के दौरान यह भी बताया कि हमारी लड़ॉई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जैसे ही निगम में सरकार बनेगी..स्मार्ट सिटी की जांच कराएंगे। उन्होने दुहराया कि जिसके सरंक्षण में प्रदेश को लूटा गया…कांग्रेस प्रत्याशी उन्ही का शागिर्द है।

नाम से हट जाएगा प्रत्याशी 

        पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के खिलाफ प्रेसवार्ता में आरोप पत्र पेश किया। इस दौरान नगर विधायक ने कांग्रस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के साथ ही कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को बहुत कमजोर बताया। अमर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की हालत खराब है। वह प्रचार के दौरान मेयर के लिए वोट भीनहीं मांग रहे है। 

           बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने बताया कि जनता का हम पर विश्वास है। यहां हमारे सभी सत्तर पार्षद प्रत्याशी बैठे हैं। मेयर प्रत्याशी भी सबके सामने हैं। 15 फरवरी को सबके नाम से प्रत्याशी हट जाएगा। हम मेयर पद के साथ ही सभी 70 वार्ड जीतने जा रहे हैं 

  राजनीतिक पहचान के लिए चुनाव

कही-सुनी : नवंबर में राष्ट्रीय फलक पर छाएगा छत्तीसगढ़

एक सवाल पर अमर ने बताया कि आप लोगों में कई लोगों का कांग्रेस से अच्छी बनती है। वही लोग बता देंगे कि प्रयास करने पर उन्हें 15 सीट मिल जाएंगे। विश्वनीय जानकारी के अनुसार मेयर प्रत्याशी किसी से कह रहे थे कि शहर में उनकी पहचान नहीं है। दरअसल चुनाव राजनैतिक पहचान के लिए लड़ रहे है। आगे की राजनीति करनी है। चुनाव के बाद कम से कम शहर की जनता में पहचान तो बन जाएगी। 

मेयर प्रत्याशी भू-माफिया का शागिर्द

       आपने एक रैली में आपने मेयर प्रत्याशी को भू-माफिया का संगवारी कहा है। सवाल पर अमर ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग जारी है। आधे नेता, मंत्री,कई आईएएस अधिकारी जेल के शिकंजे में आने वाले है। पीएससी घोटाला सीबीआई जांच में है। यह तो सिर्फ मोहरे हैं मोहरे….यहां का महापौर प्रत्याशी..जिनके संरक्षण में प्रदेश को लूटा गया..उसका शागिर्द है।

हम अब कोर्ट मे ही देंगे जवाब

भाजपा मेंयर प्रत्य़ाशी को लेकर आरोप है लोकल नहीं है..उसनकी जाति प्रमाण पत्र भी संगिग्ध है…आरोप का जवाब क्यों नहीं दे रहे है। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनका जवाब तो देंगे ही..लेकिन पूछना चाहता हूं कि ओबीसी को लेकर उन्हें किस बात की तकलीफ है। कोर्ट जाएं निराकरण हो जाएगा। यदि अभी ही जानकारी चाहिए तो उन्हें आरटीआई से प्रमाण पत्र हासिल कर लेना चाहिए। सारे दस्तावेज चुनाव अधिकारी और कलेक्टर के पास जमा है। उन्होने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। फिर घबराने की जरूरत है क्या है…जवाब दिया जाएगा। जानकारी होनी चाहिए उन्होने तो जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ती दायर किया था। लेकिन खारिज हो गया है। 

CG Election 2025-नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में किया गया परिवर्तन

 अमर ने बताया कि हमारा मेयर प्रत्याशी आज के जितने भी मेयर बने हैं…उनका रिकार्ड को तोड़ने जा रहा है। 

हमने नहीं बेजा बिलासपुर की सम्पत्ति

अमर ने कहा कि मैने बिलासपुर की जनता के लिए कितना पैसा लाया..क्या किया..जनता को सब मालूम है। जनता को यह भी मालूम है कि मैने आज तक बिलासपुर की सम्पत्ति को बेचा भी नहीं है। यही कारण है कि जनता को विश्वास है कि हम नगर निगम का विकास करेंगे। यही कारण है कि प्रचार के दौरान हमें जनता से जमकर विश्वास मिल रहा है। 

 एक लाख करोड़ की नयी योजना

अमर ने बताया कि सबको पता है कि स्मार्ट सिटी के बाहर कितना भ्रष्टाचार हुआ है। हम सबका जांच करेंगे। रही बात प्रोजेक्ट में जनप्रतिनिधियों को स्थान दिए जाने कओ लेकर..उसको लेकर बातचीत होगी। अब स्मार्ट सिटी का काम खत्म हो गया है। भारत सरकार ने शहर विकास के लिए नई .योजना का एलान किया है। हम पता लगाएंगे हमारे बिलासपुर को कितना मिलता है। नई योजना से बिलासुपर शहर का विकास करेंगे। लेकिन इसके पहले निगम में भ्रष्टाचार की जांच करेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *