प्रमोद नायक पर कांग्रेस की मुहर..? रायपुर में .मंथन के बाद कांग्रेस चुनाव समिति का फैसला…पीसीसी अध्यक्ष दीपक कभी भी कर सकते हैं एलान

प्रमोद और विनोद के नाम पर मंथन...प्रमोद नायक लड़ेंगे मेयर चुनाव

बिलासपुर–रायपुर में प्रदेश के सभी निकाय चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस जिला अधिकारियों और पदाधिकारियों की पीसीसी प्रमुख दीपक बैज के साथ बैठक हुई। गंभीर विचार विमर्श के बाद पीसीसी प्रमुख ने कमोबेश प्रदेश के सभी निगम मेयर दावेदारों का  नाम फायनल कर दिया है। इसी क्रम में बिलासपुर नगर निगम मेयर दावेदार का भी नाम सामने आ गया है। अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी प्रमुख ने बिलासपुर नगर निगम मेयर दावेदार प्रमोद नायक के नाम पर मुहर लगा दिया है। इस दौरान विनोद साहू के नाम पर भी चर्चा हुई।

           अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम पीसीसी प्रमुख ने प्रदेश के कमोबेश सभी निकाय मेयर अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगा दिया है। सूत्रों के अनुसार चुनाव समिति पदाधिकारियों के बीच बिलासपुर निगम मेयर दावेदार प्रमोद नायक और विनोद साहू पर जमकर चर्चा हुई। बिलासपुर स्थित पार्टी प्रमुखों से पीसीसी प्रमुख और चुनाव समिति के सदस्यों ने अलग अलग संवाद किया। लम्बी प्रक्रिया के बाद समिति ने प्रमोद नायक के नाम मेयर दावेदारी का मुहर लगा दिया है।

                  संभावना है कि देर रात्रि या सुबह मेयर दावेदारों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी पार्षद प्रत्याशियों के नाम विचार विमर्श किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस चुनाव समिति ने जिला अध्यक्षों को  पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने की जिम्मेदारी दी है। संभावना जाहिर की जा रही है कि सोमवार को ही पार्षद दावेदारों का भी नाम सामने आ जाएगा।

CG News: छत्तीसगढ़ में NHM हड़ताल पर बड़ा एक्शन: पांच सौ से अधिक कर्मचारियों की नौकरी खत्म, आज जेल भरो आंदोलन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *