कलेक्टर अवनीश ने किया ध्वजारोहण..जिले वासियों को दी बधाई…संभागायुक्त कार्यालय में फहरा तिरंगा…एअरपोर्ट में आनबान की झांकी

जिले के एक एक कार्यालयों में आन बान शान से लहरा तिरंगा

बिलासपुर—जिले में प्रदेश और देश के साथ 76 गणतंत्र दिवस आन बान शान से मनाया गया। जिले के पुलिस मैदान में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने झण्डे को सलामी दी। इसी तरह जिले के कमोबेश सभी कार्यालयों में अतिथियों ने तिरंगा को आनबान के साथ फहराया।  कलेक्टर और संभागायुक्त कार्यालय में मान सम्मान के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ देश का जयघोषण किया।
 
 कम्पोजिट बिल्डिंग,कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
 
कलेक्टोरेट बिलासपुर समेत नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर अवनीश शरण नेे तिरंगा झण्डा फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया। कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी,शिव कुमार बनर्जी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अपने निवास कार्यालय में भी तिरंगा झण्डा फहराया। 
 
सहकारी बैंक, विकास भवन टाउन हाल में ध्वजा रोहण
 
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, विकास भवन, टाउन हाल में कलेक्टर अवनीश शरण नेे तिरंगा झण्डा फहराया। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, शिव कुमार बनर्जी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे।
 
संभागायुक्त कार्यालय में फहराया तिरंगा
 
संभागायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त कमिश्नर के.एल. चौहान ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरीपर तिरंगा झण्डा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
 
एअरपोर्ट में लहराया तिरंगा
 
गणतंत्र दिवस पर बिलासादेवी केंवट एअरपोर्ट में देश का आनबान शान तिरंगा लहरया गया। एअरपोर्ट डायरेक्टर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अतिथि ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। साथ ही एअरपोर्ट के सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
जमकर चला कमिश्नर का बुलडोजर...दलाल का अवैध मकान और दुकान बुलडोज...कमिश्नर ने कहा खाली कराएंगे 11 एकड़ सरकारी जमीन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *