CG News: अब विधायक चैतराम अटामी करेंगे बीजापुर में ध्वजारोहण

CG News/जनवरी को गणतंत्र दिवास के मौके पर जिला मुख्यालय बीजापुर पर मुख्य अतिथि किरण सिंहदेव विधायक जगदलपुर को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का सन्देश वाचन करने  सम्बन्धी निर्देश जारी किये गए थे .

CG News/मिली जानकरी अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को निर्देश में संशोधन कर जिला मुख्यालय बीजापुर पर विधायक चैतराम अटामी को मुख्य अतिथि निर्धारित किया है .

CG News/बता दे कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सरगुजा संभागीय मुख्‍यालय में ध्‍वजारोहण करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई मुख्‍यमंत्री सरगुजा में ध्‍वजारोहण करेंगे। अब तक गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्‍यपाल राजधानी में और मुख्‍यमंत्री बस्‍तर संभागीय मुख्‍यालय में ध्‍वजारोहण करते आए हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्‍यालयों में ध्‍वजारोहण करने वालों की सूची जीएडी ने सूची जारी कर दी है। डिप्‍टी सीएम अरुण साव रायगढ़ और डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा बस्‍तर में ध्‍वजारोहण करेंगे।

मंत्रियों के अलावा वरिष्‍ठ विधायकों और केंद्रीय राज्‍य मंत्री का नाम भी इस सूची में शामिल है।

CG News: अब विधायक चैतराम अटामी करेंगे बीजापुर में ध्वजारोहण

CG Paddy Purchase: 15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *