Aaj Ka Mausam: बारिश के बाद उत्तर भारत के तापमान में गिरावट

Aaj ka mausam, IMD Alert: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों की टेंशन बढ़ा दी। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तापमान माइनस से नीचे है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj ka mausam, IMD Alert: साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इस महीने के अंत में फिर बारिश दस्तक देगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वेदर को लेकर अलर्ट जारी किया।

Aaj ka mausam, IMD Alert: आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे अरुणाचल प्रदेश और असम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 जनवरी को एक नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं।

Aaj ka mausam, IMD Alert: IMD ने बताया कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल रही है।

मध्य और पूर्वी यूपी में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, असम और त्रिपुरा में घनी धुंध रही। यूपी के फुरसतगंज, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी और बहराइच, बिहार के फोर्ब्सगंज, ओडिशा के भुवनेश्वर, पारादीप, पुरी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आंध्र प्रदेश के अमरावती में घने कोहरे की विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई।

Aaj ka mausam, IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस पर बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 से 5 डिग्री, उत्तर-पश्चिम भारत में 5 से 10 डिग्री, मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत में 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई और अगले 24 घंटे में 2 डिग्री कमी आएगी। मध्य भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। हालांकि, पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे में पारा नहीं बदलेगा।

इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी को शीत लहर की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, बिहार, सिक्किम में 26 जनवरी तक, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 जनवरी तक कोल्ड वेव के साथ घनी धुंध रहने की संभावना है।

Aaj ka mausam, IMD Alert: आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 25 डिग्री और 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। 24 जनवरी को दिन में आसमान साफ रहा। रात में धुंध रहने की संभावना है। 25 से 27 जनवरी तक दिन में धूप निकलेगी। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 12-14 किमी प्रति घंटे ठंडी हवाएं चलेंगी। शाम और रात में घने कोहरे छाने के आसार हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *