CG NEWS: 2019 का रिपोर्ट कार्ड..महापौर और सभापति को कितने वोट से मिली थी जीत….?

CG NEWS:बिलासपुर नगर निगम में 2019 के आम चुनाव में दिलचस्प नतीजे सामने आए थे। उस समय मतदाताओं के वोट से 70 वार्डों में पार्षद का चुनाव हुआ था।

आसपास को गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद यह पहला चुनाव था। नए चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद एक बार फ़िर याद किया जा सकता है कि 2019 के चुनाव में किस तरह के नतीजे सामने आए थे।

हम इसके पहले 1 से लेकर 20 नंबर वार्ड के नतीजों पर बात कर चुके हैं। अब नज़र डालते हैं 21 से 40 नंबर तक के वार्डों के नतीजों पर…। जहा से महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरुद्दीन ( छोटे ) भी चुनाव जीतकर आए थे।

गुरु घासीदास नगर

वार्ड नंबर 21 से 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार सीमा घृतेश 2192 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की श्रीमती मधुबाला अनुज टंडन को 2019 वोट मिले थे। इस वार्ड से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)  की ओर से अंजनी गढ़ेवाल, बसपा से राखी रात्रे और निर्दलीय गंगोत्री जोगी भी चुनाव मैदान में रहे। इस चुनाव में गुरु घासीदास नगर वार्ड अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए रिजर्व था।

डॉ भीमराव अंबेडकर नगर

वार्ड नंबर 22  महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। 2019 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार संगीता तिवारी 1517 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुई। इस चुनाव में सीधा मुकाबला था और भाजपा उम्मीदवार सुनीता संजय यादव को 1143 वोट मिले थे।

मदर टैरेसा नगर

वार्ड नंबर 23 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड था। इस वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर सीताराम जायसवाल 1948 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के शैलेंद्र यादव को 750 वोट मिले थे। इस वार्ड से निर्दलीय खालिद खान और रियाजुद्दीन कुरैशी भी चुनाव मैदान में थे।

ऐसे शुरू हुई विजयदशमी पर्व की शुरूआत..प्रेमी ने गला दबाया..पति ने टंगिया चलाया..मस्तूरी हत्या मामले में..हिरासत में लिये गए 3 संदेही

राजेंद्र नगर

वार्ड नंबर 24 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड था। इस वार्ड से कांग्रेस के रामशरण यादव 2051 वोट लेकर पार्षद चुने गए। जो बिलासपुर नगर निगम के महापौर बने। वार्ड के चुनाव में निर्वाचित रामशरण यादव के निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के संजय को 1293 और मिले थे। इस वार्ड से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कमोद दास मानिकपुरी और निर्दलीय शाहिद भाई भी चुनाव मैदान में थे ।

क्रांति कुमार भारतीय नगर

वार्ड नंबर 25 से अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व वार्ड था। इस वार्ड से कांग्रेस के रमाशंकर बघेल (रामा) 2378 वोट लेकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश बंजारे को 924 वोट मिले थे। इस वार्ड से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) के दिलदार सिंह भी चुनाव मैदान में थे ।

शहीद अशफाक उल्ला नगर

वार्ड नंबर 26 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड था। इस वार्ड से कांग्रेस के शेख नजीरूद्दीन (छोटे ) 2647 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुए। जो नगर निगम के सभापति बने। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नारायण गिरी गोस्वामी को 1462 वोट मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला था।

विनोबा नगर

वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस के रविंद्र सिंह 2322 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस वार्ड में उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के किरण सिंह को 702 वोट मिले थे। इस वार्ड से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)  की ओर से ललित भारद्वाज भी उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे।

प्रियदर्शनी नगर

वार्ड नंबर 28 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड था। इस वार्ड से भाजपा की टिकट पर लक्ष्मी साहू 1326 वोट लेकर निर्वाचित हुई। सीधे मुकाबले में उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मालती महेश चौकसे को 1174 वोट मिले थे।

राजस्व प्रकरण में लापरवाही...कलेक्टर ने थमाया तीन तहसीलदारों को नोटिस....मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजना में मांगा लापरवाही का जवाब

संजय गांधी नगर

वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में शेख गफ्फार चुनाव मैदान में थे। चुनाव के दौरान उनका निधन हो गया । इस वजह से चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया गया।

पं. मुन्नू लाल शुक्ला नगर

वार्ड नंबर 30  से भाजपा के विनोद सोनी 2278 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिनिधि कांग्रेस के पुष्पा दुबे को 1988 वोट मिले। इस चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)  की ओर से अंकित मिश्रा और निर्दलीय दीपक मिश्रा भी चुनाव मैदान में थे।

लाला लाजपत राय नगर

वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय शहजादी कुरैशी 1581 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राजेश मिश्रा को 1353 वोट मिले। कांग्रेस के तैयब हुसैन को 924 वोट मिले थे। इस वार्ड से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)  की ओर से संजय शुक्ला, निर्दलीय नसीमुद्दीन अंसारी और प्रदीप शर्मा भी चुनाव मैदान में थे।

शहीद विनोद चौबे नगर

वार्ड नंबर 32 महिला वर्ग के लिए रिजर्व वार्ड था। इस वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर कु. स्वर्णा शुक्ला 1209 वोट लेकर निर्वाचित हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय शीबा खानम को 1003 वोट मिले थे। भाजपा उम्मीदवार रजनी प्रशांत कश्यप को 955 वोट हासिल किए थे। इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुस्कान रुपानी भी मैदान में चुनाव मैदान में थी।

गांधीनगर

वार्ड नंबर 33 से भाजपा के रंगानादम 1013 वोट लेकर पार्षद चुने गए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नरेंद्र बोलर को 840 वोट मिले थे। इस वार्ड से नेशनललिस्ट कांग्रेस पार्टी की ओर से जसबीर सिंह गुंबर और निर्दलीय राम मोहन सोनी भी चुनाव मैदान में थे।

कांग्रेस नेता विजय ने पीड़ितों के लिए मांगा 10-10 लाख का मुआवजा....प्रशासन पर लगाया घटना को दबाने का आरोप...मांमले में करेंगे न्यायिक जांच की मांग

संत रविदास नगर

वार्ड नंबर 34 के दिलचस्प चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दुर्गा सोनी ने 2397 वोट लेकर जीत हासिल की थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शैलेंद्र जायसवाल को 2377 वोट मिले थे। इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बंटी बत्रा और पवन खटीक भी मैदान में थे।

नागो राव शेष नगर

वार्ड नंबर 35 से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड था। इस वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर श्रीमती प्रियंका उत्तम यादव 2009 वोट लेकर निर्वाचित हुई थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के श्रीमती रजनी मनोज देवांगन को 1538 वोट मिले थे। इस वार्ड से निर्दलीय संगीता वेद प्रकाश विश्वकर्मा भी चुनाव मैदान में थी।

बसंत भाई पटेल नगर

वार्ड नंबर 36 से भाजपा उम्मीदवार बंधु लाल मौर्य 2116 वोट लेकर पार्षद चुने गए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के लल्लू कश्यप को 1513 वोट मिले। इस वार्ड से निर्दलीय शरद रजक भी चुनाव मैदान में थे।

इंदिरा नगर

वार्ड नंबर 37  अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व वार्ड था। जहां भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला रहा। इस चुनाव में भाजपा की टिकट पर श्रीमती लक्ष्मी कृष्णा रजक 1870 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मधु यादव को 929 वोट मिले थे।

तात्या टोपे नगर

वार्ड नंबर 38 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व वार्ड था। यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें कांग्रेस की सुनीता नामदेव गोयल 1740 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी  भाजपा के दिनेश देवांगन को 1042 वोट मिले थे।

आदिवसी बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म..कांग्रेस नेता पूुर्व विधायक का आरोप..आखिर अब बेटियां कहां छिप जाएं..प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल..

शहीद भगत सिंह नगर

वार्ड नंबर 39 के चुनाव में भाजपा की टिकट पर उदय मजूमदार 970 वोट लेकर पार्षद निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के देवाशीष लाल्टू घोष को 879 वोट मिले थे। इस वार्ड से निर्दलीय चयन राठौर और राहुल शर्मा भी उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे।

महाराणा प्रताप नगर

वार्ड नंबर 40 से भाजपा के उमेश चंद्र कुमार 2726 वोट लेकर पार्षद चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी  कांग्रेस के अनिल कुमार घोरे को 1123 वोट मिले थे। इस वार्ड से निर्दलीय अमीना बेगम भी उम्मीदवार के रूप में मैदान में थी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *