भोतिक सत्यापन में किसानों की खुली पोल…संयुक्त टीम ने 1222 क्विंटल धान रकबा कराया समर्पण…सख्त कार्रवाई का दिया आदेश
भौतिक सत्यापन की मार...कोचियों और तथाकथित किसानों में हलचल

बिलासपुर—धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण के आदेशानुसार लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने अलग अलग ठिकानों पर धावा बोलकर 1222 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया है । साथ ही मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई का आदेश भी दिया है।
धान महोत्सव के बी कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ अभियान जारी है। खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील पचपेड़ी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जोधरा का संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन किया। मौके पर उपस्थित किसान के पास मौजूद धान का भौतिक सत्यापन किया गया। टीम ने कुल किसानों से भौतिक सत्यापन के दौरान 384 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया है।
तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जैतपुर का भौतिक सत्यापन भी किया गया। नायब तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित किसान से 278 क्विंटल धान लगभग 13.5 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया। इसी तरह मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र विद्याडीह का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर मौजूद किसान से 91 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील सीपत्त स्थित धान उपार्जन केन्द्र जेवरा में किसान ने 470 क्विंटल धान का टोकन कटवाया। भौतिक सत्यापन के दोौरान किसान के पास पर्याप्त धान नहीं पाया गया। टीम ने किसान से कबा समर्पण कराया गया है।









