उद्योगपति को खबर नहीं..ड्रायवर ने बेचा लाखों का कोयला कौड़ी के मोल..डिपो संचालक आकाश,सिंघल ट्रेलर मालिक.समेत कांटा बाबू पर FIR

डिपो संचालक और कांटा बाबू ने 70 हजार में बेचा फिल का कोयला

 
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने खड़े खड़े एक ट्रक लाखों का कोयला चोरी के जुर्म  में कोयला चोर आकाश सिंघल, फिल कम्पनी के बाबू और ड्रायवर के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों का नाम आकाश सिघल, शिवम जायसवाल और शिवम सिंह लोदी है। मामले में फिल कम्पनी का मैनेजर संतोष सिंह ने अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(3),317(2) और 3 (5) के अपराध दर्ज किया है।
 
तीन के खिलाफ अपराध दर्ज
 
    रतनपुर थाना में फिल कोलबेनिफिकेशन के मैनेजर ने अपराध दर्ज कराया कि ट्रक ड्रायवर, कम्पनी का कांटा बाबू और कोयला चोर आकाश सिंघल ने मिलकर कम्पनी का एक ट्रक चोरी किया है। फिल के मैनेजर संतोष सिंह ने अपराध दर्ज कराया कि घुटकू में फिल कोल बेनिफिकेशन प्रायवेट लिमिटेड फर्म संचालित है। ट्रेलर क्र. CG 10 R 1804 का कोयला ट्रेलर चालक शिवम जायसवाल ने आकाश सिंघल को कम्पनी के कांटा बाबू शत्रुहन सिंह लोधी से मिलकर बेच दिया है।
 
कोयला चोरी का पुराना खिलाड़ी
 
अपनी शिकयत में मैनेजर ने जानकारी दिया कि आकाश सिंघल कोयला चोरी का पुराना खिलाड़ी है। वर्तमान में लिम्हा के पास कोल डिपो संचालित करता है। आकाश सिंघल के कोल डिपो में कोयला चोरी का काम धड़ल्ले से होता है। डिपो संचालक ने ट्रेलर ड्रायवर  और कांटा बाबू से सांढगांठ कर लाखों का कोयला अपने डिपो में डम्प कराया है। इससे कम्पनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
 
कोयला की निगरानी
 
संतोष सिंह ने बताया कि वह फिल बेनिफिकेशन में मैनेजर के पद पर है। दीपका गेवरा कुसमुंडा सरायपाली से परिवहन किए जा रहे  कम्पनी के कोयला की निगरानी करता है। उसका काम कोयला को डीओ से सही सलामत कम्पनी तक पहुंचाना है। 6 जनवरी 2.025 को कम्पनी का 31 टन कोयला दीपका खदान से मां आद्या ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर क्रमांक CG 10 R1804 से घुटकू को रवाना किया गया। ट्रांसफोर्ट की देखरेख अमरजीत सिंह करते हैं। 
 
लाखों का कोयला कौड़ी के मोल
 
             ट्रेलर चालक शिवम् जायसवाल वाहन का मालिक भी है। दीपका से कोयला लेकर शिवम् जायसवाल टोल प्लाजा के आगे लिम्हा स्थित आकाश सिंघल के प्लाट पहुंचा। मोबाइल से आकाश सिंघल से लेन देन की बात किया। इसके बाद ट्रेलर में भरे हुए लाखों का कोयला मात्र 70 हजार में डम्प कर दिया। आकाश को कोयला बेचने के बाद ट्रेलर मालिक ने कम्पनी के कांटा बाबू से बात किया। कांटा बाबू ने कहा कि  यहां से रिकार्ड क्लोज कर दिया है। और रूपया  खाते में जमा कर दिया है। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
 
 आकाश सिंघल की तलाश
 
जानकारी देते चलें कि बिलासपुर जिले में कोयला चोरी का शानदार रिकार्ड रहा है। इसमें एक नाम आकाश सिंघल का भी है। आकाश सिंघल ने इसके पहले भी अलग अलग क्षेत्र में कोयला डिपो खोलकर पुलिस के सहयोग से चोरी को अंजाम दिया है। कई बार अन्दर बाहर जाने का भी अवसर मिला है। बहरहाल अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आकाश सिंघल की तलाश में है।
राज्यपाल रमेन डेका से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की मुलाकात

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *