Indian Railway Special Trains- जनवरी में चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखे रूट-शेड्यूल

Indian Railway Special Trains : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आगाज हो गया है, ऐसे में रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर महाकुंभ मेला स्पेशल बाड़मेर से 24 जनवरी, 7 और 14 फरवरी को तथा बरौनी से 26 जनवरी,9 और 16 फरवरी को 3-3 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी ।

Indian Railway Special Trains इसके अलावा प्रयागराज-टूंडला बाया गोविंदपुरी के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी। फरवरी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का भी फैसला किया गया है, यह ट्रेन 6 फरवरी के दिन जबलपुर से होकर चलेगी।

जनवरी में चलेगी स्पेशल ट्रेन/Indian Railway Special Trains

गाड़ी संख्या-04811 बाड़मेर से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.20 बजे जोधपुर आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान तथा प्रयागराज स्टेशन पर दूसरे दिन शाम 7 बजे आगमन व 7.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या-04812 बरौनी से रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.10 बजे प्रयागराज आगमन व 11.20 बजे प्रस्थान और तीसरे दिन सुबह 8.45 बजे जोधपुर आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।जोधपुर,जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-टूंडला 16 फरवरी को प्रयागराज से सुबह 11:15 बजे चलेगी। ट्रेन 15:40 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी गाड़ी नंबर 08796 टूंडला से 17 फरवरी को चलकर रात आठ बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुककर रात एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

गाड़ी नंबर 07379 श्री सिद्धारूढ़ा-टूंडला 21 जनवरी की शाम 6:35 बजे प्रयागराज से चलकर रात 9:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी ट्रेन नंबर 07380 टूंडला से 23 जनवरी को चलकर रात आठ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां मिनट रुककर रात एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

CG News: ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा

गाड़ी नंबर 07381 श्री सिद्धारूढ़ा-टूंडला आठ फरवरी की सुबह 11:15 बजे प्रयागराज से चलकर दोपहर 3:40 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी गाड़ी नंबर 07382 टूंडला से नाै फरवरी को चलकर रात आठ बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी और रात 1.05 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।Indian Railway Special Trains

गाड़ी संख्या 09421 साबरमती-बनारस मेला स्पेशल रेलसेवा 19, 23 और 26 जनवरी को चलेगी। साबरमती से सुबह 10.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे बनारस पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 09422, बनारस-साबरमती मेला स्पेशल रेलसेवा 20, 24 और 27 जनवरी को बनारस से 19.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्य रात्रि 1.25 बजे साबरमती पहुंचेगी।यह गाड़ी पालनपुर, आबूरोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।Indian Railway Special Trains

गाड़ी संख्या 04719, श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल 21.02.25 को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 3:30 जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद 03.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।Indian Railway Special Trains

गाड़ी संख्या 04720, बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप ) बरौनी से दिनांक 23.02.25 को रात्रि 11.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन आधी रात को 2.50 बजे जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद 03.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। चूरू, फतेहपुर, शेखावाटी, सीकर, जयपुर,जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, बक्सर, आरां, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से दिनांक 19.01.25 को दोपहर 1.00 बजे रवाना होकर रात्रि 8.55 बजे जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09610, धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा धनबाद से दिनांक 21.01.25 को रात्री 11.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात्रि 1.30 बजे जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

मध्यप्रदेश में नई पहल: टीचर अब डांस-ड्रामा के जरिए समझाएंगे कठिन विषय

जनवरी में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 12359 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 21, 23 एवं 25 जनवरी को रद्द रहेगा।वापसी में ट्रेन संख्या 12360 पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 22, 24 एवं 26 जनवरी को रद्द रहेगा।

गाड़ी संख्या 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन 22.01.2025 को रद्द रहेगा. वापसी में ट्रेन 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस का परिचालन 23.01.2025 को रद्द रहेगा।

ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर 18 व 22 जनवरी ,ट्रेन नंबर 68742 गोंदिया-दुर्ग पैसेंजर 18 व 22 जनवरी ,ट्रेन नंबर 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया-पैसेंजर 18 व 22 जनवरी रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को नहीं चलेगी।

ट्रेन नंबर 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर 18 व 22 जनवरी,ट्रेन नंबर 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर 18 व 22 जनवरी और ट्रेन नंबर 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद्द रहेगी।

फरवरी में चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

फरवरी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का फैसला किया है, यह ट्रेन 6 फरवरी के दिन जबलपुर से होकर चलेगी।

यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होते हुए जाएगी।

08 रात और 09 दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित अम्बिकापुर आगमन की तैयारियों का लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली बैठक

यात्रियों को रु. 24,500/- प्रति व्यक्ति (SL- इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,400/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 42,600/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा।

भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रैक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा भी शामिल है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *