भोंदू दास मानिकपुरी जमीन फर्जीवाड़ा…मास्टर माइंड ग्रुप का मास्टर माइंड भवनलाल कुर्रे गिरफ्तार..तत्कालीन तहसीलदार ने कराया था FIR

कब्जा छोड़ने के एवज में लिया 35 लाख..पहुंचा जेल

बिलासपुर—राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर  शासकीय भूमि की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पुराना है। लम्बित प्रकरण समीक्षा के दौरान पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आरोपी को पकड़ने का आदेश जारी किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया। इसके बाद शासकीय जमीन को बेच दिया। मामले में तत्कालीन एसडीएम संदीप ठाकुर ने अपराध भी कराया था। पकड़ा गया आरोपी भवनलाल कुर्रे वार्ड क्र. 47 पुरानी बस्ती चिल्हाटी का रहने वाला है
पुलिस के अनुसार ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा स्थित शासकीय भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने की शिकायत दर्ज किया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन आईजी ने टीम का गठन कर जांच का आदेश दिया। टीम ने जांच के आधार पर ग्राम मोपका स्थित भूमि खसरा नम्बर 224/3 एवं 232/12 रकबा 4 एकड़ 95 डिसमिल और 1 एकड़ जमीन सरकारी होना पाया। रिपोर्ट में बताया गया कि भूमि के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर आरोपियों ने गुलाल  के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किया।
 इसके बाद शासकीय जमीन को भोंदू दास मानिकपुरी के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर चढ़ाया गया। फर्जी दस्तावेज तैयारी के बाद जमीन को  कर रोहन खेडिया और नूतन खेडिया के नाम पर बिक्री किया गया। मामले में तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान समय के डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर ने अपराध दर्ज कराया।
प्रकरण विवेचना के दौरान आरोपी भोंदूदास मानिकपुरी, राम कुमार यादव, सुरेश उर्फ बब्बू मिश्रा, हैरी जोसेफ की संलिप्तता पायी गयी। तत्कालीन समय सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर लंबित प्रकरणों का निराकरण का आदेश दिया गया। प्रकरण को सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत् विवेचना में लेकर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। आरोपी भवनलाल कुर्रे के खिलाफ फर्जीवाड़ा का पार्याप्त  सबूत पाया गया।
पुलिस ने आरोपी भवनलाल कुर्रे को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने फर्जीवाड़ा करना कबूल किया। विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कब्जा को छोड़ने 35 लाख का सौदा
पुलिस कप्तान ने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि ग्राम चिल्हाटी स्थित शासकीय भूमि पर आरोपी भवन लाल कुर्रे का कब्जा था। आरोपी सुरेश मिश्रा ,हैरी जोसेफ ,राम यादव वगैरह ने आरोपी भोंदू दास मानिकपुरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री दस्तावेज तैयार किया। भवन लाल ने मामले की शिकायत तहसील और एसडीएम कार्यालय को किया। आरोपीगण से 35 लाख में समझौता कर जमीन रोहन और नूतन को बेचा। आरोपी को 5 लाख रुपए नगद और 7 लाख 50 रुपए के कुल 4 चेक से 30 लाख रुपए अपने बैंक खाता में लिया। बैंक से मिले दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर आरोपी भवन कुर्रे को गिरफ्तार किया गया है ।
मुख्यमंत्री बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए 300 करोड रुपए की घोषणा करें 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *