CG News: 18 और 19 जनवरी को होगा शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा

CG News।सारंगढ़ बिलाईगढ़।लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वाराशीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद द्वारा कौशल परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

इन कौशल परीक्षाओं में 18 जनवरी शनिवार को ‘अंग्रेजी‘ मुद्रलेखन गति 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से तथा 19 जनवरी रविवार को ‘हिन्दी‘ मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 9 चयनित परीक्षा केन्द्रों पर तकनीकी कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आयोजित किया जाएगा।

इन तिथियों में आयोजित परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थी, परिषद की वेबसाईट सीटीएसपी डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इनh ttps://ctsp.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

अलग अलग तिथि में आयोजित परीक्षाओं के लिए केवल नवीन प्रवेश पत्र ही मान्य होगा।

फरार शराब तस्कर आरक्षक गिरफ्तार...बर्खास्तगी के बाद काट रहा था फरारी...शराब तस्करों को देता था संरक्षण..अब जेल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *