फरार तीसरा खाईवाल भी गिरफ्तार…घटना के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार…दबिश के बाद न्यायालय में किया गया पेश

फरार खाईवाल को पुलिस ने धर दबोचा..न्यायालय में किया गया पेश

बिलासपुर—सिटी कोतवाली कोतवाली पुलिस ने सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ  अधिनियम और धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी रवि बजाज गार्डन सिटी मोपका थाना सरकण्डा का रहने वाला है।
 आपरेशन प्रहार के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़े खाईवाल को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर पुलिस टीम ने 6 जनवरी को धावा बोलकर दो आरोपियों को सट्टा पट्टी खिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था।  पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ तत्कालीन समय टीम ने धारा 6 ( क ) छत्तीसगढ़  जुआ अधिनियम और धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम शुभम पाण्डेय और राजेश कहार है। शुभम और राजेश थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के निवासी है। दोनो ने गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में बताया कि रवि बजाज के लिए काम करते हैं। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी रवि बजाज के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि रवि बजाज पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया है।
घटना के बाद फरार आरोपी की लगातार पता साजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
मां ने मना किया तो..कलयुगी बेटा ने किया पेट और छाती में भोंका चाकू...आरोपी गिरप्तार...पुलिस ने दबिश देकर कबाड़ी से बरामद किया चोरी का सामान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *