परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आदर्श विद्यालय के छात्र रविशंकर हवाई जहाज से पहुंचे दिल्ली

जशपुरनगर/परीक्षा पे चर्चा पर दिल्ली में आयोजित होने वाली पैनल परिचर्चा में छत्तीसगढ़ से चयनित तीन छात्रों में से एक छात्र रविशंकर राम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरनगर के कक्षा 9 वीं में पढ़ाई कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में पहली बार जशपुर जिले के किसी छात्र को अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ के चयनित तीन छात्रों के दल के साथ छात्र रविशंकर राम दिल्ली पहुंचकर 12 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री रोहित व्यास छात्र रवि शंकर राम को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह कार्यक्रम बिल्डिंग फोकस एंड मेमोरी- द स्पोर्ट्स मेंटेलिटी थीम पर आधारित था।

परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान और परीक्षा के भय को दूर करने भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी हर साल बच्चों से चर्चा- परिचर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए देश से 2 करोड़ 94 लाख से अधिक और छत्तीसगढ़ से 19 लाख से अधिक बच्चों ने अपना पंजीयन कराया है।

2018 से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के फार्मेट में इस बार बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के पहले अलग-अलग थीम पर 12 जनवरी से कार्यक्रम होंगे, जिसमें बच्चे अपनी बात रखेंगे।

प्रधानमंत्री से पूछेंगे सवाल

परीक्षा पे चर्चा 2025 में चयन से छात्र रविशंकर राम बहुत उत्साहित है। हवाई जहाज से यात्रा करके दिल्ली पहुंचे रविशंकर ने कहा कि वह बहुत खुश है। उसने कभी रेल या हवाई जहाज में यात्रा नहीं किया है। प्रधानमंत्री जी से कमजोर विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इस पर सवाल करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

आदिवासी किसान पिता का बेटा है रविशंकर

छात्र रविशंकर के पिता श्री नोहर साय, ग्राम छिंदकोना, सन्ना के एक छोटे किसान है। माता श्रीमती लक्ष्मी बाई गृहणी हैं। नोहर साय अपने बेटे की सफलता से बहुत उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि उनका बेटा एक दिन जरूर उनका नाम रोशन करेगा।

छात्र रविशंकर के चयन पर डीईओ श्री प्रमोद कुमार भटनागर, जशपुर बीईओ कल्पना टोप्पो, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां सहित समस्त शाला परिवार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *